फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   4 bus queue shelters will be built at a cost of Rs 50 lakh, work order issued

Charkhi Dadri News: 50 लाख की लागत से बनेंगे 4 बस क्यू शेल्टर, कार्यादेश जारी

Sat, 08 Jun 2024 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 08 Jun 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
4 bus queue shelters will be built at a cost of Rs 50 lakh, work order issued
चरखी दादरी। शहर की सुंदरीकरण और यात्रियों की सुविधा के लिए नगर परिषद की ओर से शहर में चार जगह बस क्यू शेल्टर बनवाए जाएंगे। इसकी निविदा प्रक्रिया सिरे चढ़ने के बाद अब एजेंसी को कार्यादेश जारी कर दिए गए हैं। बस क्यू शेल्टर के निर्माण पर करीब 50 लाख का बजट खर्च होगा और एजेंसी 10 दिन के अंदर धरातल पर काम शुरू कर देगी। ये बस क्यू शेल्टर आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे।
विज्ञापन

बता दें कि शहर के किसी भी बाहरी क्षेत्र में बस क्यू शेल्टर नहीं है। शहर के रोहतक रोड की बात करें तो परशुराम चौक, रोहतक फाटक और रावलधी चौक से नागरिक बस में सवार होते हैं। वहीं, लोहारू रोड की बात करें तो बस स्टैंड के बाद लोहारू चौक पर यात्री बस में सवार होते हैं, लेकिन यहां भी यात्रियों के लिए खड़े होने की जगह नहीं है। इसके अलावा चिड़िया टी-प्वाइंट की बात करें तो यात्रियों को खुले आसमान के नीचे खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता है। यही स्थिति समसपुर टी-प्वाइंट की भी है।
विज्ञापन


नगर परिषद और परिवहन विभाग ने आपसी तालमेल कर शहर में बस क्यू शेल्टर का निर्माण कराने की योजना तैयार की है। इसके अनुसार शहर में फिलहाल चार जगहों पर बस क्यू शेल्टर बनाए जाएंगे और बाद में जरूरत के अनुसार इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। बस क्यू शेल्टर के निर्माण के लिए नगर परिषद अधिकारियों की ओर से परिवहन विभाग से जगह के चयन को लेकर सुझाव मांगा गया था। ये प्रक्रिया परिवहन विभाग ने पूरी की और इसके बाद आचार संहिता लागू होने से पहले नगर परिषद ने निविदा प्रक्रिया तो सिरे चढ़ा दी थी जबकि कार्यादेश जारी नहीं हो पाए थे। इसके चलते एजेंसी काम शुरू नहीं कर पाई थी। अब कार्यादेश जारी हो चुके हैं और एजेंसी जल्द धरातल पर काम शुरू कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




यहां बनेंगे बस क्यू शेल्टर

परिवहन विभाग की ओर से चार जगहों पर बस क्यू शेल्टर बनाने की मांग नगर परिषद से की गई थी। इसके बाद नगर परिषद ने शहर के चंपापुरी क्षेत्र, एपीजे कॉलेज के सामने, चिड़िया रोड स्थित नई अनाज मंडी के पास व महेंद्रगढ रोड बाईपास पर बस क्यू शेल्टर बनाने की कार्ययोजना तैयार की।







साढ़े 12 लाख रुपये से बनेगा एक बस क्यू शेल्टर

एक बस क्यू शेल्टर के निर्माण पर करीब साढ़े लाख रुपये की लागत आने का अनुमान है। इस लिहाज से चारों बस क्यू शेल्टर के निर्माण पर करीब 50 लाख रुपये की लागत आएगी। यहां यात्रियों को बैठने के लिए बेंच सुविधा भी मुहैया करवाई जाएगी। शहर में बस क्यू शेल्टर का निर्माण होने के बाद कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अलावा अन्य सैकड़ों लोगों को सुविधा मिलेगी।



शहर में चार बस क्यू शेल्टर बनाए जाने हैं। इनकी निविदा प्रक्रिया सिरे चढ़ाने के बाद अब कार्यादेश जारी कर दिए गए हैं। एजेंसी जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर देगी।
-डॉ. जयेंद्र छिल्लर, नगर आयुक्त एवं अतिरिक्त उपायुक्त, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed