फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   4 balshramik freed

Charkhi Dadri News: होटलों और दुकानों में छापा, चार बाल श्रमिक पकड़े

Sat, 31 Aug 2024 05:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 31 Aug 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
4 balshramik freed
बचपन बचाओ आंदोलन की दिल्ली से आई टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। बचपन बचाओ आंदोलन की दिल्ली से आई टीम ने शहर में बाल श्रम के तहत होटल और दुकानों में छापा मारा। इस दौरान चार बच्चों को दुकानों पर काम करते पकड़ा गया। इस संबंध में शहर पुलिस ने चार दुकान मालिकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पकड़े गए बच्चों को चाइल्ड वेलफेयर शाखा को सौंप दिया गया है।
शुक्रवार को दिल्ली से बचपन बचाओ आंदोलन के कोऑर्डिनेटर पुनीत शर्मा ने पुलिस के सहयाेग से शहर के मुख्य बाजारों व अन्य भागों में प्रतिष्ठानों व दुकानों पर छापा मारा। टीम ने शहर के महेंद्रगढ़ रोड ऑटो मार्केट, बस स्टैंड रोड, लोहारू चौक सहित कई जगह कार्रवाई की। इस दौरान बस स्टैंड रोड पर प्रमुख कपड़ा की दुकान, जूस कॉर्नर की दुकानों पर भी दबिश दी गई। इन दुकानों पर चार बच्चों को काम करते पकड़ा गया। इन बच्चों की आयु 14 से 15 वर्ष बताई जा रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में शहर पुलिस थाना से जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में चार दुकानदार मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बच्चों को चाइल्ड वेलफेयर विभाग को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-16 शहर पुलिस थाना। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed