{"_id":"6803fa0243f5a4d4b90d2c7c","slug":"38-people-donated-blood-116-got-health-checkup-done-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-135552-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 38 लोगों ने किया रक्तदान, 116 ने कराई स्वास्थ्य जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 38 लोगों ने किया रक्तदान, 116 ने कराई स्वास्थ्य जांच
Sun, 20 Apr 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
चिड़िया गांव में आयोजित कैंप में जांच करते हुए चिकित्सक।
झोझूकलां। माॅडल दादरी जिला बनाओ संगठन ने गांव चिड़िया, दूधवा व गोठडा में मेडिकल कैंप व रक्तदान शिविर लगाए। इन कैंप की अध्यक्षता जितेंद्र, बलवान राणा व विकास खत्री ने की। मुख्य अतिथि अशोक, मनोज व बलबीर सिंह रंगा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जगबीर सिंह यादव पधारे।
एम्स बाढसा के चिकित्सकों ने 38 यूनिट रक्त एकत्रित किया। रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र दिए गए। चिकित्सकों टीम ने 116 लोगों की आंखों व सामान्य रोगों की जांच की। चिकित्सक संतोष, सोनिया चहल ने सेवाएं दीं। संगठन के युवा विंग अध्यक्ष अधिवक्ता अनिल साहू ने कहा कि संगठन अभी तक जो भी मुहिम चलाता आया है उसकी सफलता का श्रेय सभी सहयोगियों को जाता है। एक परिवार की तरह हर जगह संगठन का लोगों ने सहयोग किया है।
अनिल साहू ने बताया कि अब तक संगठन की ओर से 60019 यूनिट रक्त ब्लड बैंकों को उपलब्ध करवाया गया है। संगठन की ओर से इस साल के अंत तक 2600 कैंप पूरे कर लिए जाएंगे। इस अवसर पर आकाश शर्मा, संजय यादव, संदीप राठी, मुकेश सोनी, मोहित गिल, जितेंद्र सिंह, रामेश्वर शर्मा, पवन रंगा, त्रिलोक शर्मा, संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
--