फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   38 migrant workers were not paid wages after harvesting the crop

Charkhi Dadri News: फसल कटाई करवाने के बाद 38 प्रवासी श्रमिकों को नहीं दी मजदूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
38 migrant workers were not paid wages after harvesting the crop
 दिहाड़ी न मिलने पर एकत्र हुए प्रवासी श्रमिक। 
चरखी दादरी। यूपी निवासी निवासी मजदूरों ने रामनगर निवासी एक किसान पर खेत में काम कराने के बाद मजदूरी न देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि किसान उन्हें दादरी से ले गया था और दो दिन काम कराने के बाद दिहाड़ी देने से मना कर दिया। अब उन्होंने पुलिस प्रशासन से उनके रुपये दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन






यूपी के बदायूं निवासी ओमपाल, सुरेंद्र, पूनम देवी, एबरन, धमेंद्र, आशीष, लालू, राम महेश आदि ने बताया कि वे दो साल से दादरी में रह रहे हैं और मजदूरी करते हैं। अब फसल कटाई का सीजन जारी है और वे अब सरसों और गेहूं की कटाई कर रहे हैं। ओमपाल की जानकारी से एक रामनगर निवासी एक किसान उनके पास आया। 23 मार्च को 13 लोग उसके साथ गए। शाम को काम के बाद जब उन्होंने रुपये मांगे तो किसान ने कहा कि वह कल देगा।
विज्ञापन


श्रमिकों ने बताया कि अगले दिन 25 लोग उसके खेत में गए और रुपये मांगने पर देने से इन्कार कर दिया। वे प्रतिदिन शाम को अपनी दिहाड़ी लेते हैं, लेकिन दो दिन तक उन्होंने दिहाड़ी नहीं दी। उस दिन उन्होंने अपने पड़ोसियों से मांगकर रोटी खाई। वहीं, चिड़िया पुलिस चौकी की ओर से दोनों पक्षों को बुलाया गया। यहां पर उन्होंने एक-दूसरे पर आरोप लगाए और अब दो दिन बाद मामले की काउंसिलिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------

दोनों पक्षों को आपस में समझौता करने के लिए दो दिन का समय दिया गया है। अगर इसमें मामला हल नहीं हुआ तो पुलिस अपने स्तर पर जांच करेगी और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पक्ष पर कार्रवाई की जाएगी।

- कप्तान सिंह, प्रभारी, चिड़िया पुलिस चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article