फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   37 players selected at the state level in the school karate competition

Charkhi Dadri News: स्कूली कराटे स्पर्धा में हुआ 37 खिलाड़ियों का राज्यस्तर पर चयन

Sat, 25 Jul 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 25 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
37 players selected at the state level in the school karate competition
चरखी दादरी। शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स अकादमी में स्कूली खेल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें से 37 खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन हुआ।
विज्ञापन

विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा और उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि एईओ प्रदीप सांगवान और एईईओ सुनील ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कोच राजेश तक्षक ने बताया कि प्रतियोगिता के मैच निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने में खेल अधिकारियों और समन्वयकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन

किस्मत पीटीआई, महिला प्रशिक्षक पूजा, सुदेश तक्षक डीपी, आरपी स्कूल के सुनील कोच, प्रियांशु तक्षक, अनीता तथा अक्षय कोच ने रेफरी और ऑफिशियल के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों के अभिभावकों, लोक गायक राजेश थुराणियां, मुकेश समसपुर, प्रदीप सरपंच और सुमन शेखावत ने चयन की जानकारी दी। सभी अतिथियों ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed