{"_id":"63e933ee7e17eace4f069dbe","slug":"3690-km-long-jayshree-to-jhinjhar-road-to-be-rejuvenated-charkhidadri-news-c-21-1-54146-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: 3.690 किमी लंबे जयश्री से झिंझर रोड का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: 3.690 किमी लंबे जयश्री से झिंझर रोड का होगा कायाकल्प
Mon, 13 Feb 2023 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 13 Feb 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। जयश्री-झिंझर रोड के जल्द ही दिन फिरेंगे। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने एस्टीमेट तैयार कर फाइल स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेज दी है। वहां से अनुमति मिलते ही फाइनल एस्टीमेट तैयार कर टेंडर संबंधी औपचारिकताएं पूरी की जाएगी। सड़क निर्माण पर 2.86 करोड़ का बजट खर्च होगा।
दरअसल जयश्री-झिंझर रोड के जरिये रोहतक रोड का दिल्ली रोड से जुड़ाव होता है। इस सड़क की लंबाई 3.690 किलोमीटर है। लंबे समय से यह सड़क जर्जर है और ग्रामीण विभाग व प्रशासन से सड़क की दशा सुधारने की मांग कर रहे हैं। अब जाकर उनकी यह मांग सिरे चढ़ती नजर आ रही है। विभाग की योजना है कि सड़क के पुनर्निर्माण के साथ इसे चौड़ा भी कराया जाए।
सड़क की कायाकल्प की योजना हाल ही में पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने तैयार की है। सड़क का निर्माण मुख्यमंत्री घोषणा के तहत करवाया जाना है। विभाग की योजना अनुसार सड़क का निर्माण नए सिरे से करवाया जाए। इसके लिए रफ एस्टीमेट तैयार कर फाइल मुख्यालय भिजवाई गई है। अधिकारियों के अनुसार मार्च के पहले सप्ताह तक फाइल को स्वीकृति मिलने की उम्मीद है और इसके तुरंत बाद फाइनल एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। इसके बाद बजट मिलते ही टेंडर संबंधी औपचारिकताएं पूरी कर सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
- दस गांवों को मिलेगी राहत
सड़क का निर्माण होने से रोहतक रोड पर बसे गांवों का दिल्ली रोड से जुड़ाव हो जाएगा और उन्हें दिल्ली रोड पर आने के लिए वाया दादरी होकर नहीं जाना पड़ेगा। सड़क के निर्माण से जयश्री, मिसरी, कमोद, मिर्च, झिंझर, लोहरवाड़ा समेत 10 गांवों के लोगों को फायदा होगा।
सड़क निर्माण का रफ एस्टीमेट तैयार कर हमने स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेज दिया है। बजट और सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलते ही टेंडर संबंधी औपचारिकता पूरी कर दी जाएगी। हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द सड़क की दशा सुधारी जाए।
-कृष्ण कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी