{"_id":"61fac1bf260241213c2c188f","slug":"36-students-reached-the-government-school-on-the-second-day-charkhidadri-news-hsr623373084","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन सरकारी स्कूल में पहुंचे 36 फीसदी विद्यार्थियों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन सरकारी स्कूल में पहुंचे 36 फीसदी विद्यार्थियों
विज्ञापन
स्कूल में पढ़ते बच्चे। संवाद
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। प्रदेश सरकार के आदेश के बाद 10वीं से 12वीं तक के खुले स्कूलों में दूसरे दिन भी विद्यार्थियों की उपस्थिति कम ही रही। जिले के सरकारी स्कूलों में 36 फीसदी ही बच्चे पहुंचे। हालांकि पहले दिन के मुकाबले विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ी है। प्राइवेट स्कूलों ने ऑनलाइन क्लास पर ही फोकस रखा। जिले के कुल 10730 (10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा) में से 3916 बच्चे ही स्कूल पहुंचे। किसी स्कूल में बच्चों की उपस्थिति 15 फीसदी तो कहीं 30 फीसदी रही।
प्रदेश सरकार 10वीं से 12वीं तक के स्कूल खोलने के निर्णय को विद्यार्थी और अभिभावक ज्यादा तवज्जो नहीं दे रहे हैं। यहीं कारण है कि लगातार दूसरे दिन स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बेहद कम रही। हालांकि बुधवार को मंगलवार की तुलना कुछ अधिक बच्चे पहुंचे। सभी बच्चों को पूरी स्क्रीनिंग और जांच के बाद ही स्कूल में प्रवेश दिया गया। पहले बच्चों की जानकारी रजिस्टर में दर्ज की गई और तापमान जांचा गया। कुछ बच्चों का तापमान निर्धारित से अधिक भी पाया गया, जिन्हें वापस घर भेज दिया गा। मास्क लगाने, सैनिटाइज के अलावा वैक्सीन सर्टिफिकेट के बाद ही बच्चों का स्कूल में प्रवेश हुआ। जहां चार घंटे तक बच्चों की पढ़ाई हुई। बच्चों को कक्षाओं में सामुदायिक दूरी के साथ बैठाया गया। शिक्षा विभाग के अधिकारी निरीक्षण भी करने पहुंचे। साथ ही सभी स्कूल प्रिंसिपल को कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करने की हिदायत दी गई।
शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को कोरोना का डर
स्कूल खुल चुके हैं और बच्चे स्कूल भी आने लगे हैं मगर शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के मन में अभी भी कोरोना के संक्रमण का डर है। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों को भले ही एक-एक वैक्सीन लग चुकी है। इसके बावजूद खतरा है। दोनों वैक्सीन लगवाने लोग भी संक्रमित हो रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि भले ही उन्होंने दोनों वैक्सीन लगवा रखीं हो मगर खतरा अभी टला नहीं है।
विज्ञापन
जिले में विद्यार्थियों की यह रही स्थिति
कक्षा कुल उपस्थित
10वी 3566 1331
11वीं 4103 1390
12वीं 3061 1195
दादरी ब्लॉक में यह रही स्थिति
कक्षा कुल उपस्थित
10वी 1232 366
11वीं 1666 433
12वीं 1188 331
वर्जन
स्कूलों में कल की तुलना विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है। जल्द ही यह संख्या और बढ़ेगी। स्कूलों को कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करने की हिदायत दी है। उसी के अनुरूप बच्चों को सामुदायिक दूरी के साथ बैठाया जा रहा है। स्कूलों में कोविड से बचाव के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं।
जयप्रकाश सभ्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी
फोटो 22