फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   36 new corona infected found on wednesday, ten patients healthy

बुधवार को 36 नए कोरोना संक्रमित मिले, दस मरीज स्वस्थ

Thu, 22 Apr 2021 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
36 new corona infected found on wednesday, ten patients healthy
जिले में बुधवार को 36 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें तीन बच्चे और 11 महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को दस संक्रमितों को डिस्चार्ज किया है। नए संक्रमितों में 18 गांव और 18 शहर के रहने वाले हैं। सभी संक्रमितों को ट्रेस कर लिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को शहर के वैश्य स्कूल के समीप रहने वाला 23 साल का युवक, प्रेम नगर निवासी 62 साल की महिला, जांगड़ा मार्केट निवासी 55 साल का व्यक्ति, सिंघान मौहल्ला निवासी 60 साल का व्यक्ति, प्रेम नगर निवासी 34 साल की महिला, पुरानी अनाज मंडी निवासी 22 साल की युवती, अनाज मंडी निवासी 46 साल का व्यक्ति, मेजबान चौक के समीप रहने वाला 24 साल का युवक, कबीर बस्ती निवासी 49 साल का व्यक्ति, प्रेम नगर निवासी 22 साल की युवती, छोटूराम धर्मशाला के समीप रहने वाली 40 वर्षीय महिला, झज्जर रोड निवासी 56 साल का व्यक्ति, एपीजे कॉलेज के समीप रहने वाला 35 साल का व्यक्ति और वार्ड- 11 निवासी 21 साल की युवती संक्रमित मिली है। इसके अलावा बाढड़ा निवासी 26 और 28 वर्षीय युवक, डाढी बाणा निवासी 21 साल का युवक, मकड़ाना निवासी 39 साल का व्यक्ति, साहुवास निवासी 13 साल का लड़का, डांडमा निवासी 22 साल की युवती, कांहड़ा निवासी 25 साल का युवक, सांकरोड़ निवासी 27 साल का युवक, भांडवा निवासी 22 साल की युवती, जेवली निवासी 30 साल की महिला, पालड़ी निवासी 80 साल का व्यक्ति, चांदवास निवासी 45 साल की महिला और 13 व 18 वर्षीय दो लड़के, चिड़िया निवासी 21 साल का युवक, जयश्री निवासी 46 साल का व्यक्ति संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

वर्जन::
बुधवार को 36 नए केस मिले हैं जबकि दस संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। हमारी टीमों ने बुधवार को 607 नए सैंपल लिए हैं। लोगों से अपील है कि कोरोना को हल्के में न लें और सजगता व सतर्कता बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed