फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   3.5 lakh quintals of grain lying in grain market Charkhi Dadri

Charkhi Dadri News: अनाज मंडी चरखी दादरी में पड़ा 3.5 लाख क्विंटल अनाज, उठान प्रक्रिया धीमी, भुगतान में हो रही देरी

Tue, 29 Apr 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 29 Apr 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
3.5 lakh quintals of grain lying in grain market Charkhi Dadri
चरखी दादरी में एजेंसी की ओर से खरीदे गए गेहूं को बैगों में भरते श्रमिक।
चरखी दादरी। अनाज मंडी में तीन लाख क्विंटल से ज्यादा गेहूं की उठान नहीं हुई है। मंडी में आवक की रफ्तार कम होने के बावजूद उठान प्रक्रिया धीमी बनी हुई है, जिससे किसानों के खातों में भुगतान राशि देरी से पहुंच रही है। मंडियों में 3,57,897 क्विंटल अनाज अभी भी पड़ा हुआ है, जो जल्द उठाया जाना बाकी है।
विज्ञापन

प्रमुख और सब खरीद केंद्रों पर अब तक 43,895 किसानों को गेट पास जारी किए गए हैं। इस दौरान 4,73,740 क्विंटल गेहूं और 7,11,405 क्विंटल सरसों की आवक दर्ज की गई है। अब तक 5,89,439 क्विंटल सरसों और 4,16,258 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। किसान जिला प्रशासन से अनाज मंडी में पड़ी फसलों की उठान में तेजी लाने की मांग कर रहे हैं ताकि उन्हें समय पर अपनी जिंस का भुगतान मिल सके।
विज्ञापन





सरसों की खरीद और उठान का विवरण
खरीद केंद्र
कुल खरीद (क्विंटल)
अब तक उठान (क्विंटल)
उठान बाकी (क्विंटल)
दादरी
4,29,678
2,90,658
1,39,020
बाढड़ा
87,511
73,331
14,180
झोझूकलां
84,378
43,206
41,172

गेहूं की खरीद और उठान का विवरण
खरीद केंद्र
कुल खरीद (क्विंटल)
अब तक उठान (क्विंटल)
उठान बाकी (क्विंटल)
दादरी
2,07,770
1,07,237
1,00,533
बाढड़ा
26,858
21,543
5,315
झोझूकलां
17,749
12,875
4,874
बौंदकलां
77,364
29,181
48,183
बेरला
29,121
24,497
4,621
छपार
57,396
27,400
2,996


कर्मचारी प्रतिदिन 25,000 से अधिक क्विंटल की उठान कर रहे हैं। खरीद के साथ ही उठान प्रक्रिया तेजी से चल रही है और किसानों के खातों में भुगतान राशि भी पहुंच रही है। अगर किसी किसान को किसी प्रकार की कोई शिकायत है, तो वह कार्यालय में आकर अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायत रख सकता है। - सतीश कुमार, मैनेजर खरीद एजेंसी हैफेड
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed