फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   35 booths marked with low turnout

Charkhi Dadri News: कम मतदान वाले 35 बूथ चिह्नित, जागरूकता मुहिम शुरू

Sun, 10 Mar 2024 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 10 Mar 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
35 booths marked with low turnout
चरखी दादरी। जिला प्रशासन ने वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान 60 प्रतिशत से कम मतदान वाले 35 बूथ चिह्नित किए हैं। इन बूथों पर इस चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर फोकस रहेगा। इसके लिए जिला प्रशासन के निर्देशों पर टीमों ने इन बूथों पर जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। इन सभी बूथों पर मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन कई प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

जिला चुनाव कार्यालय की टीमें वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में 60 प्रतिशत से कम मतदान वाले बूथों पर जाकर मतदाताओं को जागरूक कर रहीं हैं। अब 65 प्रतिशत तक मतदान वाले गांवों में भी मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इसके तहत युवा मतदाताओं को मतदान का महत्व बताकर वोट डालने के लिए उन्हें प्रेरित किया जा रहा है। इस मुहिम में सामाजिक संगठनों और गांवों के जागरूक लोगों की मदद भी ली जा रही है।
विज्ञापन





दादरी हलके 25 और बाढड़ा हलके के 10 बूथ चिह्नित
पिछले लोस चुनाव में 60 प्रतिशत से कम मतदान वाले बूथों की संख्या दादरी में बाढड़ा से अधिक है। पिछले चुनाव में बाढड़ा हलके के 10 बूथों पर और दादरी हलके के 25 बूथों पर 60 प्रतिशत से कम मतदान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोनों विधानसभा क्षेत्रों में हैं 482 मतदान बूथ
दादरी जिला भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। जिले में करीब चार लाख मतदाता हैं। जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 482 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। दादरी हलके में 243 मतदान बूथ हैं जबकि बाढड़ा हलके में 239 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस बार मतदाता संख्या बढ़ी है। ऐसे में मतदान प्रतिशत बढ़ने की भी उम्मीद है।



कितनों बूथों पर क्या रही थी मतदान की स्थिति
हलका - मतदान प्रतिशत - बूथ संख्या
बाढड़ा - 60 प्रतिशत से कम - 10
बाढड़ा - 65 प्रतिशत तक - 86
बाढड़ा - 65 प्रतिशत से अधिक - 26

दादरी - 60 प्रतिशत से कम - 25
दादरी - 65 प्रतिशत तक - 80
दादरी - 65 प्रतिशत से अधिक - 41

60 प्रतिशत से कम मतदान वाले 35 बूथों को चिह्नित कर लिया गया है। स्वीप के तहत इन बूथों पर विभिन्न गतिविधियां करवाई जा रहीं हैं ताकि लोगों में जागरूकता आए और मतदान प्रतिशत बढ़े। - खजान सिंह, जिला चुनाव कानूनगो, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed