फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   34 road accidents occurred in 83 days

Charkhi Dadri News: 83 दिन में हुए 34 सड़क हादसे, 23 लोगों ने तोड़ा दम, 34 हुए घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
34 road accidents occurred in 83 days
चरखी दादरी। वर्ष 2024 में दादरी जिले में सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ा है। एक जनवरी से 23 मार्च तक 83 दिन में 34 सड़क हादसे हुए हैं। इन हादसों में 23 लोगों ने दम तोड़ा जबकि 34 लोग घायल हुए हैं। हादसों में सबसे अधिक मौत नेशनल हाईवे-152 डी पर हुई हैं।
विज्ञापन


इस वर्ष जनवरी में सबसे कम पांच हादसे हुए लेकिन फरवरी में 12 और मार्च में 17 हादसे हो चुके हैं। जनवरी में हुए हादसों में चार लोगों की मौत हुई जबकि तीन घायल हुए। वहीं, फरवरी में एक महिला समेत दस लोगों की मौत हुई जबकि नौ घायल हो हुए। इसी प्रकार मार्च में 22 दिन के अंदर हुए हादसों में महिला समेत दस लोगों की मौत हुई जबकि 23 लोग घायल हुए।
विज्ञापन


- 4 राहगीरों के लिए यमदूत बने कार, ट्रक और ट्रैक्टर

फरवरी से अब तक जिले में राहगीरों के साथ छह सड़क हादसे हुए हैं। इनमें चार लोगों की मौत हुई और दो घायल हुए। उन्हें कार, ट्रक और ट्रैक्टर ने टक्कर मारी। छह हादसों में से तीन में मौके पर ही मौत हो गई और इनमें सात साल की एक बच्ची भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



- 34 में से 14 हादसे भारी वाहनों से
इस साल हुए 24 सड़क हादसों में से 14 भारी वाहनों के कारण हुए हैं। इनमें 13 लोगों की मौत हुई और 22 घायल हुए। ऐसे में स्पष्ट है कि जिले में करीब 40 फीसदी हादसे भारी वाहनों से हुए हैं और इन पर अंकुश लगाना जरूरी है।


किस माह हुए कितने हादसे

जनवरी-5
फरवरी-12

मार्च-17
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed