फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   34 candidates caught in place of others, case registered

Charkhi Dadri News: माउंट अरावली स्कूल नूंह-13 में दूसरे की जगह 34 परीक्षार्थी पकड़े, केस दर्ज

Tue, 04 Mar 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 04 Mar 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
34 candidates caught in place of others, case registered
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सोमवार को दसवीं के अंग्रेजी की परीक्षा में माउंट अरावली स्कूल नूंह-13 में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए 34 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए। बोर्ड की उड़नदस्ता टीम ने इन विद्यार्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं, असल परीक्षार्थियों पर भी यूएमसी केस बनाया गया है। वहीं, सोमवार को नकल के 79 मामले दर्ज किए। ड्यूटी में कोताही बरतने पर तीन पर्यवेक्षकों को भी कार्यभार से मुक्त किया।
विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव अजय चोपड़ा ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष के उड़नदस्ते ने कुरुक्षेत्र व कैथल के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। बोर्ड सचिव के उड़नदस्ते ने नूंह व उप मंडल फिरोजपुर झिरका के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, जहां नकल के 23 मामले दर्ज किए गए। अन्य उड़नदस्तों ने 56 मामले नकल के दर्ज किए।
विज्ञापन


बोर्ड सचिव ने बताया कि उपमंडल उड़नदस्ता पुन्हाना की ओर से परीक्षा केंद्र आईकेएम पब्लिक वमावि पिनगवां-10 पर नियुक्त पर्यवेक्षक नावेद टीजीटी को कार्यमुक्त कर दिया गया। भारतीय विद्या निकेतन हाईस्कूल फिरोजपुर झिरका-10 से पर्यवेक्षक शाहिद हुसैन और प्राथमिक शिक्षक राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय डुडीवाल किशनपुरा से पर्यवेक्षक राजबीर सिंह को ड्यूटी में कोताही बरतने के कारण रिलीव किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को दसवीं के अंग्रेजी की परीक्षा में नूंह के परीक्षा केंद्र में 34 विद्यार्थियों को दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ा गया है। बोर्ड की तरफ से संबंधित विद्यार्थियों के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बोर्ड परीक्षा में 79 नकल के केस दर्ज किए गए हैं। बोर्ड परीक्षाओं में स्थानीय पुलिस व जिला प्रशासन का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। -अजय चौपड़ा, सचिव हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।


दूसरे की जगह पेपर दे रहे थे 4 फर्जी परीक्षार्थियों को उड़नदस्ते ने पकड़ा
हिसार। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सोमवार को 10वीं कक्षा के अंग्रेजी के पेपर में उड़नदस्ते ने चार फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़ा। ये परीक्षार्थी दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे थे। पड़ाव चौक स्थित पीजीएसडी स्कूल में दो फर्जी परीक्षार्थी दूसरे की जगह पेपर दे रहे थे। फ्लाइंग टीम ने संदेह होने पर परीक्षार्थियों के दस्तावेज जांचे तो संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। कैमरी रोड स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से भी एक फर्जी परीक्षार्थी को उड़नदस्ते ने पकड़ा। इसके अलावा बरवाला के गांव मतलोडा निवासी भाई की जगह पेपर दे रहे युवक को पुलिस ने दबोच लिया। सभी मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed