फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   330 vote polled from home

Charkhi Dadri News: 355 चिह्नित मतदाताओं में से 330 ने घर से किया मतदान

Mon, 30 Sep 2024 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 30 Sep 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
330 vote polled from home
 चिह्नित मतदाताओं को वोट डलवाने पहुंची टीम। स्रोत: जनसंपर्क विभाग
जिले में 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता किए गए चिह्नित, 15 टीमों ने करवाया घर से मतदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता की श्रेणी में चिह्नित 355 मतदाताओं में से 330 ने घर से मतदान किया। इसके लिए प्रशासन की ओर से गठित टीमें उनके घर पहुंचीं। घर से मतदान करवाने के लिए 15 टीमें गठित की गईं जबकि चार रिजर्व रखी गईं।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल नरवाल ने बताया है कि जिले में 355 ऐसे मतदाताओं की पहचान की गई जो 85 वर्ष से अधिक आयु के हैं या फिर 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग हैं। 27 व 28 सितंबर को दोनों विधानसभाओं में गठित टीमों ने घर-घर जाकर 330 चिह्नित मतदाताओं का पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करवाया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल नरवाल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों अनुसार हरियाणा विधानसभा आम चुनाव 2024 में 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों व दिव्यांग मतदाताओं को पोस्टल बैलेट के माध्यम से घर से मतदान की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 06
चिह्नित मतदाताओं को वोट डलवाने पहुंची टीम। स्रोत : जनसंपर्क विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed