{"_id":"66fb304ee187da4d030e2394","slug":"32-for-by-forest-department-charkhi-dadri-news-c-126-cdr1001-124158-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पेड़ काटने पर वन विभाग ने 42 लोगों पर दर्ज करवाईं 32 वन अपराध रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पेड़ काटने पर वन विभाग ने 42 लोगों पर दर्ज करवाईं 32 वन अपराध रिपोर्ट
Tue, 01 Oct 2024 04:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 01 Oct 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला विशेष:
एक अप्रैल से 24 सितंबर तक पकड़े गए पेड़ों की अवैध कटाई के मामले, सांजरवास में सर्वाधिक 12 एफओआर हुईं दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। सरकारी पेड़ों पर आरी चलाने से लोग बाज नहीं आ रहे। पिछले छह माह में वन विभाग की ओर से की गई कार्रवाई इसकी बानगी है। एक अप्रैल से 24 सितंबर तक की बात करें तो वन विभाग के अधिकारियों ने 42 लोगों के खिलाफ 32 एफओआर (फोरेस्ट ऑफेंस रिपोर्ट) दर्ज करवाई है। इनमें से कुछ मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं।
वन विभाग पेड़ काटने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि वन रक्षक लगातार वन अपराधियों पर कडी नजर रखे हुए हैं। वन क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के लिए पौधरोपण किया जा रहा है। पेड़ों की कटाई करने वालों पर सख्ती बरतते हुए नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
दादरी उपमंडल वन विभाग के अधिकारियों की मानें तो पेड़ों की कटाई के सर्वाधिक मामले सांजरवास में सामने आए हैं। यहां वन रक्षक ने पेड़ों की कटाई के 12 मामले पकड़े हैं। इनमें 18 लोगों पर एफओआर दर्ज करवाई गई है। पिछले 6 माह में पकड़े गए पेड़ों की कटाई के 32 मामलों में से 16 का निपटान हो गया जबकि 16 अभी विचाराधीन हैं।
विज्ञापन
- पेड़ कटाई पर कहां दर्ज हुईं कितनी एफओआर
खंड का नाम दर्ज एफओआर
दादरी 2
रामनगर 2
लोहरवाडा 1
बिरहीकलां 9
झोझूकलां 2
सांजरवास 12
बौंदकलां 4
वर्सन:
वन रक्षक और वन अधिकारी पेड़ की अवैध कटाई करने वालों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। मामला संज्ञान में आते ही तत्काल नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। जिले के 3 वन खंडों में 1 अप्रैल से 24 सितंबर 2024 तक कुल 32 एफओआर दर्ज हुई हैं।
-नवल किशोर, जिला वन अधिकारी, चरखी दादरी
फोटो-29
तेज आंधी के चलते सड़क के पास पड़ा पेड़। फाइल फोटो