{"_id":"68eea6706764a49fb10f3bc1","slug":"32-fi-trained-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-146225-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 32 एफआई को मिला दो दिवसीय प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 32 एफआई को मिला दो दिवसीय प्रशिक्षण
Wed, 15 Oct 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
55 स्कूलों में कक्षा 2 से 4 के विद्यार्थियों का होगा मूल्यांकन कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। निपुण हरियाणा मिशन के तहत विद्यार्थियों की अधिगम उपलब्धियों का निष्पक्ष मूल्यांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग की ओर से जिले के चयनित विद्यालयों में थर्ड पार्टी असेसमेंट कराया जाएगा। इस कार्य को प्रभावी एवं सटीक रूप से संपन्न कराने के लिए 32 क्षेत्र अन्वेषकों (एफआई) को दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
यह प्रशिक्षण स्टेट टीम से आई विशेषज्ञ सुखदा और आयुषी ने दिया। एलएलएफ से संजय उपस्थित रहे। प्रशिक्षकों ने एफआई को असेसमेंट की संपूर्ण प्रक्रिया, उपकरणों के उपयोग, विद्यार्थियों से बातचीत के तरीके और डाटा रिकॉर्डिंग के तकनीकी पहलुओं के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों की पठन, लेखन और गणना क्षमता को मापने के तरीके बताए गए।
प्रशिक्षण के दौरान एफआई से डेमो असेसमेंट लिया गया, जिसमें प्रशिक्षकों ने प्रत्येक प्रतिभागी की समझ और दक्षता को परखा। डेमो के दौरान एफआई ने विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के सैंपल टेस्ट भरे और डेटा एंट्री की प्रक्रिया का अभ्यास किया। प्रशिक्षकों ने डेमो के आधार पर सुधार के लिए सुझाव दिए और फील्ड में जाते समय पालन करने वाले निर्देशों को साझा किया।
विज्ञापन
एफएलएन जिला कोऑर्डिनेटर संदीप कुमार ने बताया कि यह थर्ड पार्टी असेसमेंट निपुण हरियाणा मिशन की प्रगति का महत्वपूर्ण चरण है। इस मूल्यांकन से यह पता चलेगा कि मिशन के अंतर्गत कक्षा दो, तीन और चार के विद्यार्थियों में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक दक्षता कितनी सुदृढ़ हुई है। उन्होंने कहा कि जिले के 55 चयनित विद्यालयों में 1000 विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया जाएगा। सभी एफआई को एक नवंबर तक असेसमेंट कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
संदीप कुमार ने बताया कि थर्ड पार्टी असेसमेंट पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से किया जाएगा। प्रत्येक एफआई के लिए विद्यालयों का पूर्व निर्धारण किया गया है। उन्हें आवश्यक सामग्री एवं प्रश्नावली उपलब्ध करवा दी गई है।
डेटा संग्रहण के उपरांत रिपोर्ट राज्यस्तर पर विश्लेषण के लिए भेजी जाएगी, जिससे मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में ठोस सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर एफआई ने स्टेट टीम और जिला समन्वयक का धन्यवाद किया।
फोटो 15- प्रशिक्षण के दौरान विविध जानकारी देते प्रशिक्षक। संवाद