{"_id":"5f4954ea8ebc3e6d003d5247","slug":"30000-rupees-snaching-to-woman-charkhidadri-news-rtk570936186","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से पेंशन राशि लेकर घर जा रही महिला से 30 हजार छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक से पेंशन राशि लेकर घर जा रही महिला से 30 हजार छीने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में बैंक से पेंशन की राशि निकलवाकर घर जा रही महिला से बाइक सवार दो लुटेरों ने 30 हजार रुपये व मोबाइल छीन ले गए। महिला ने इसकी शिकायत शहर पुलिस में दर्ज करवाई है। बीच शहर में दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। देर शाम तक पुलिस बाजारों में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों का सुराग लगाने में जुटी हुई है।
गांधी नगर निवासी श्यामलता ने शुक्रवार को पेंशन लेने के लिए स्टेट बैंक ऑफ पटियाला में आई थीं। बैंक से पेंशन के 30 हजार रुपये उन्होंने अपनी पर्स में डाल लिए। इसी पर्स में उनका मोबाइल भी रखा हुआ था। बैंक से निकलकर वह पैदल ही मेन बाजार होते हुए अपने घर के लिए चल पड़ी। इसी बीच मेन बाजार में दिल्ली रोड पर शंकर मार्केट के समीप बाइक सवार दो युवक आए। उन्होंने अचानक महिला के आगे बाइक रोकी और एक युवक नीचे उतारा और उसके हाथ से रुपयों से भरा बैग छीनकर बाइक से फरार हो गए। श्यामलता ने ने शोर मचाया लेकिन तब तक बाइक सवार दोनों युवक चंपत हो गए। महिला ने परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद शिकायत शहर पुलिस में दर्ज करवाई। पुलिस जांच अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों को पता लगाने के लिए आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है। पुलिस ने नाकेबंदी कर युवकों की छानबीन शुरू कर रखी है।