फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   30,000 quintals of wheat and mustard lifted from the markets

Charkhi Dadri News: मंडियों से 30,000 क्विंटल गेहूं और सरसों की उठान

Sun, 05 May 2024 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 05 May 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
30,000 quintals of wheat and mustard lifted from the markets
चरखी दादरी। जिले की मंडियों और खरीद केंद्रों से रविवार को भी गेहूं और सरसों की उठान जारी रही। एजेंसी ने सुबह से शाम तक करीब 30 हजार क्विंटल सरसों व गेहूं गोदाम तक पहुंचाया। इस दौरान करीब 20,000 क्विंटल सरसों और 10,000 क्विंटल गेहूं की उठान हुई। मंडियों में अब भी 4.80 लाख क्विंटल सरसों और 35 हजार क्विंटल गेहूं खरीद केंद्रों पर पड़ा है।
विज्ञापन

इस सीजन में सरसों की खरीद पूरी की जा चुकी है, जबकि गेहूं की खरीद जारी है। इस सीजन में 9.62 लाख क्विंटल सरसों की खरीद की गई और इसमें से एजेंसी 4.82 लाख क्विंटल सरसों की उठान करवा चुकी है। इस सीजन में 49,565 किसानों ने सरसों बेची है। सरसों का उठान धीमा चल रहा है, इससे भुगतान में भी देरी हो रही है।
विज्ञापन

गेहूं खरीद की स्थिति देखें तो एजेंसी ने 3.18 लाख क्विंटल की खरीद की है। रविवार को खरीद बंद रही, जबकि उठान किया गया। सोमवार को मंडी में गेहूं की आवक के साथ खरीद का आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है। अब गेहूं बेचने वाले किसानों की संख्या कम ही रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



खरीद केंद्रों पर आवक की स्थिति
दादरी मंडी में 1.44 लाख क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। इसमें से एजेंसी 1.32 लाख क्विंटल की खरीद कर चुकी है। बाढड़ा मंडी में 61,000 क्विंटल की आवक और 33,000 क्विंटल की खरीद हुई है। बौंदकलां में 1.01 लाख क्विंटल गेहूं की आवक और 97,000 क्विंटल की खरीद हुई है। झोझूकलां केंद्र पर 11 क्विंटल की आवक और 8,500 क्विंटल की खरीद हुई है। छपार केंद्र पर साढ़े 47,000 क्विंटल गेहूं पहुंचा है, जिसकी खरीद की जा चुकी है।



अब तक 52 प्रतिशत सरसों और 53 प्रतिशत गेहूं का हा चुका उठान
इस सीजन खरीद केंद्रों से 53 प्रतिशत गेहूं का एजेंसी उठान करवा चुकी है। सरसों 52 प्रतिशत गोदाम में पहुंच चुकी है, जबकि 48 प्रतिशत मंडियों में पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed