फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   300 types of medicines will reach in 10 days, order given to agency

Charkhi Dadri News: 10 दिन में पहुंचेंगी 300 प्रकार की दवाएं, एजेंसी को दिया ऑर्डर

Sun, 07 Apr 2024 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 07 Apr 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
300 types of medicines will reach in 10 days, order given to agency
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिले के 17 स्वास्थ्य केंद्रों पर जल्द ही दवाओं का टोटा दूर होगा। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने दवाओं के लिए एजेंसी को ऑर्डर दे दिया है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो 10 दिन के अंदर 300 प्रकार की दवाएं अस्पताल परिसर में पहुंच जाएंगी। इनमें कई जीवनरक्षक दवाएं भी शामिल हैं। जिला मुख्यालय पर खेप आने के बाद अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर आपूर्ति कर दी जाएगी।
जिले में सिविल अस्पताल के अलावा मातृ-शिशु अस्पताल, तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इन सभी केंद्रों पर दवाओं की कमी लंबे समय से बनी हुई है। इसके चलते बाहर से दवाएं लेने के लिए मरीजों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। अमर उजाला ने 11 फरवरी और 13 मार्च के संस्करण में इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित भी किया था।
विज्ञापन

इसके बाद जिला स्वास्थ्य विभाग को 30 लाख का बजट मिला और अब जाकर विभाग ने दवाओं की खरीद के लिए ऑर्डर कर दिया है। दवाओं का स्टॉक अलग-अलग खेप के जरिये पूरा होगा और जल्द ही दवाएं विभाग के पास पहुंचने की उम्मीद है। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार की मानें तो 16 अप्रैल तक 300 प्रकार की दवाएं स्टॉक में शामिल हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



दवाओं के स्टॉक की स्थिति

सिविल अस्पताल में 512 प्रकार की दवाओं का प्रावधान है। यहां 112 प्रकार की दवा का स्टॉक में उपलब्ध हैं। हालांकि कुछ दवाएं ऐसी हैं जो विशेषज्ञों की कमी के चलते दादरी सिविल अस्पताल के स्टोर में पहुंचती ही नहीं हैं। वहीं, एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 429 प्रकार की और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 246 प्रकार की दवाओं का प्रावधान है।


पुराना भुगतान न होने से एजेंसी कर रही थी आनाकानी,
सूत्रों की मानें तो गत वर्ष खरीदी गई दवाओं का भुगतान जिला स्वास्थ्य विभाग बजट की कमी से नहीं कर पा रहा था। इसके चलते एजेंसी और ऑर्डर देने में असमर्थता जाहिर कर रही थी। विभाग के पास जो बजट आया है उससे पुरानी उधारी चुकता की जा रही है और अब एजेंसी और स्टॉक देने को तैयार है।



वर्जन:
दवाओं के लिए ऑर्डर दे दिया गया है। करीब 10 दिन के अंदर 300 प्रकार की दवाएं पहुंच जाएंगी और इसके तुरंत बाद ये दवाएं सभी पीएचसी और सीएचसी पर भेज दी जाएंगी।
डॉ. गौरव भारद्वाज, कार्यवाहक सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed