फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   300 Nakal Jamabandi and 200 deaths stuck due to Patwari-Kanungo strike

Charkhi Dadri News: पटवारी-कानूनगो की हड़ताल से 300 नकल जमाबंदी व 200 इंतकाल अटके

Sat, 06 Jan 2024 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 06 Jan 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
300 Nakal Jamabandi and 200 deaths stuck due to Patwari-Kanungo strike
किला मैदान में धरने पर बैठे हुए पटवारी एवं कानूनगों एसोसिएशन पदाधिकारी। 
चरखी दादरी। पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन की हड़ताल शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। तीन दिन की हड़ताल के चलते करीब 300 लोग नकल जमाबंदी और 200 जमीन का इंतकाल नहीं करवा पाए। इसके अलावा 60 जमीनी रजिस्ट्री भी अटक गई हैं। वहीं, एसोसिएशन की तीन दिन की हड़ताल में आमजन पिसा है और कई लोगों के जरूरी काम अटके हुए हैं। हालांकि शुक्रवार शाम पटवारियों ने हड़ताल खत्म कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि जिला के 49 पटवारी और 10 कानूनगो गत बुधवार से हड़ताल पर हैं। वो सीट संभालने के बजाय कोर्ट परिसर के गेट के समीप धरना दे रहे हैं। हड़ताल के चलते लोग बुधवार से परेशान हैं। शुक्रवार को भी आमजन की परेशानी खत्म नहीं हुई। विभिन्न कार्याें के लिए तहसील में आए लोग बैरंग लौटे। कई युवाओं को दस्तावेजों का सत्यापन न होने से परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं, पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन के जिला प्रधान ने बताया कि जिले के पटवारी व कानूनगो प्रतिदिन 2000 से अधिक लोगों के जमीन संबंधी कार्य करते थे। हड़ताल के कारण सभी पटवारी बुधवार से शुक्रवार तक धरने पर रहे। सरकार को दो दिन का समय दिया गया है और इस समयावधि में अगर मांग पूरी नहीं हुई तो फिर से पटवारी व कानूनगो धरना पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हलका पटवारी करता है दस्तावेजों का सत्यापन
जमीन की रजिस्ट्री, नकल जमाबंदी, रिहायशी प्रमाण पत्र, इंतकाल, फर्द, जाति प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, जमीन की निशानदेही, पैमाइश आदि कार्य करवाने से पहले सभी दस्तावेजों को हलका पटवारी से सत्यापन करवाना पड़ता है। पटवारियों के हड़ताल पर रहने से लोग पिछले तीन दिनों से जरूरी काम नहीं करवा पाए।

कार्यालय में धूल फांक रहे हैं इतने दस्तावेज
पटवारियों व कानूनगो की हड़ताल से 300 जमाबंदी नकल, 200 इंतकाल, 200 से अधिक रिहायशी प्रमाण पत्र, 90 जाति प्रमाण पत्र और 180 जमीन रजिस्ट्री का कार्य अटका हुआ हुआ है। ये काम हलका पटवारी के सत्यापन के बाद ही पूरे हो पाएंगे।

इन पदाधिकारियों ने धरने को दिया समर्थन
हरियाणा कंप्यूटर एसोसिएशन राज्य प्रधान विजय सिंह, राज्य प्रेस सचिव रवि राज, अनिल लांबा, पूर्व रोडवेज प्रबंधक व आप जिला अध्यक्ष धनराज कुंडू, सर्व कर्मचारी संघ कोषाध्यक्ष राजेश, प्रदेश मंत्री हवा सिंह तंवर, सीटू प्रधान राजकुमार घिकाड़ा, राजेश प्रजापत, विक्रम चंदेनी, रामलाल व हेमसा प्रधान विजय लांबा ने पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन को समर्थन दिया।


धरनास्थल पर ये रहे मौजूद
उप-प्रधान रविंद्र, पवन फौगाट, प्रतीक जांघू, मनदीप कुमार, हरिचरण शर्मा, महेश कुमार, अशोक कुमार, राजेंद्र, प्रदीप कुमार, भूपेंद्र कुमार, अजयपाल, जसवीर, देवेंद्र कुमार, रामभगत व वेदप्रकाश व रविंद्र शर्मा आदि धरनास्थल पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed