{"_id":"64ef958db2c326fd9d09da65","slug":"30-thousand-women-did-free-travel-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-5586-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 30 हजार महिलाओं ने किया मुफ्त सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 30 हजार महिलाओं ने किया मुफ्त सफर
Thu, 31 Aug 2023 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। रक्षाबंधन पर करीब 30 हजार महिलाओं ने निशुल्क रोडवेज यात्रा का लाभ उठाया। सामान्य दिनों के मुकाबले बुधवार को बस स्टैंड परिसर में यात्रियों की तादाद करीब 45 हजार रही। इसके चलते परिवहन विभाग को आठ लोकल रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाने पड़े। बुधवार को 105 बसों ने 50 फेरे ज्यादा लगाए।
रक्षाबंधन पर यात्रियों के लिए रोडवेज की ओर से तो पुख्ता प्रबंध किए गए, लेकिन कुछ रूटों पर यात्रियों की संख्या अधिक रहने के कारण दिक्कत बनी रही। बुधवार को दादरी डिपो से 105 बसों का संचालन हुआ। विभाग ने किसी भी लंबे रूट की बस सेवा में कटौती नहीं की। वहीं लोकल रूटों पर चलने वाली बसों के फेरे बढ़ाए गए।
दूसरी ओर निशुल्क यात्रा के चलते प्राइवेट बस चालकों ने 10 फेरे मिस किए। सबसे अधिक फेरे रोहतक रूट पर मिस किए गए। हालांकि इस लापरवाही पर परिवहन विभाग की ओर से कड़ा संज्ञान लिया जाएगा और आरटीए को पत्र लिखकर कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी। मंगलवार को भी प्राइवेट बस चालकों ने 7 फेरे मिस किए थे।
विज्ञापन
- दो दिन में 55 हजार महिलाओं ने उठाया निशुल्क यात्रा का लाभ
पहले दिन मंगलवार को डिपो की बसों में करीब 25 हजार महिलाओं ने सफर किया तो वहीं, बुधवार को संख्या बढ़कर 30 हजार पहुंच गई। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार दो दिन के अंदर 55 हजार महिलाओं और उनके साथ पांच हजार बच्चों ने निशुल्क यात्रा का लाभ उठाया।
400 कर्मचारियों ने दी सेवाएं
रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टियां पहले ही रद्द कर दी गई थीं। जीएम की ओर से सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर आने के निर्देश दिए गए। रक्षाबंधन के मद्देनजर 400 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई, जिनमें 250 चालक व परिचालक हैं।
सामान्य दिनों में 400 फेरे लगाती हैं डिपो की बसें
दादरी डिपो के बेड़े में 105 बसें शामिल हैं। सामान्य दिनों की अगर बात करें तो ये बसें एक दिन में 400 फेरे लगाती हैं। इनसे और प्रतिदिन दस लाख का राजस्व प्राप्त होता है। प्रतिदिन इन बसों में 25 से 30 हजार यात्री सफर करते हैं। बुधवार को बसों ने 50 फेरे अधिक लगाए।
- कार चालक पुलिसकर्मी से और डिपो के दो चालक आपस में उलझे
बस स्टैंड परिसर के अंदर कार खड़ी करने को लेकर पहले एक चालक पुलिसकर्मी से उलझ गया तो इसके बाद बूथ पर पहले बस लगाने को लेकर भिवानी और दादरी डिपो के दो चालकों में कहासुनी हो गई। बाद में अन्य कर्मचारियों ने मामला शांत करवाया।
जानिए... किस लोकल रूट पर कितने फेरे लगाए अधिक
रूट -सामान्य दिन-बुधवार की स्थिति
बेरी 8 12
रोहतक 30 40
नारनौल 20 25
सतनाली 16 20
लोहारु 12 15
झज्जर 20 30
भिवानी 30 40
बुधवार को डिपो के बेड़े में शामिल 105 बसों का संचालन किया गया। लोकल रूटों पर यात्रियों की संख्या के लिहाज से बसों के फेरे बढ़ाए। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी गई।
-दीपक कुमार, टीएम, दादरी डिपो