फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   30 minutes after the threat, shots were fired outside the house

Charkhi Dadri News: धमकी देने के 30 मिनट बाद घर के बाहर किए फायर, दीवार पर लगी गोली

Tue, 04 Jun 2024 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 04 Jun 2024 09:53 PM IST
विज्ञापन
30 minutes after the threat, shots were fired outside the house

विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव मानकावास निवासी एक युवक को सोमवार शाम दो युवकों ने गोली मारने की धमकी दी। इसके करीब 30 मिनट बाद ही आरोपियों ने युवक के घर के बाहर दो फायर किए। युवक के पिता की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव मानकावास निवासी संजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह चरखी रोड स्थित अपने खेत में मकान बनाकर रहता है। सोमवार रात सात बजे उसका बेटा विभूति नारायण उर्फ काला गांव में कपिल की दुकान पर सब्जी लेने गया था। इसी दौरान गांव निवासी सचिन उर्फ शूटर व धर्मा वहां आए और विभूति से गाली-गलौज व झगड़ा करने लगे। इसके बाद आरोपियों ने कासनी गैंग से संबंध रखने के चलते उसे व परिवार को मारने की धमकी दी गई और वहां से चले गए।
विज्ञापन

संजय ने बताया कि घर पर आकर उसके बेटे ने सारी बात उसे बताई। शिकायतकर्ता के अनुसार शाम करीब 7:30 बजे वह वह अपने घर के आगे कालूराम के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान एक कार वहां आकर रुकी। उसमें से सचिन उर्फ शूटर बाहर आया और हाथापाई करने लगा। इसके बाद वे कार से पिस्तौल निकाल लाया। संजय ने बताया कि तभी झगड़े का शोर सुनकर उसकी बेटी सुषमा बाहर आ गई। उसी दौरान आरोपी ने दो फायर किए। गनीमत रही कि गोली दीवार में जा लगी। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने घटनास्थल का लिया जायजा
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम जायजा लेने घटनास्थल पहुंची। इसके बाद सबूत जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस टीम ने वहां से दो खोल बरामद किए। वहीं, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




छह माह पहले भी मिल चुकी धमकी
संजय ने बताया कि विभूति लड़कों के बनाए हुए व्हाट्सएप ग्रुपों में शामिल है। उसने एक ग्रुप में चल रहा मैसेज दूसरे ग्रुप में डाल दिया था। इसे लेकर दूसरा गुट उससे रंजिश रखे हुए है। छह माह पहले भी उक्त युवकों ने उसे धमकी दी, लेकिन इस बार उन्होंने धमकी के साथ जानलेवा हमला भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed