फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   30 buses send to sonipat

Charkhi Dadri News: दादरी डिपो से सोनीपत भेजी जाएंगी 30 बसें, यात्रियों को आज झेलनी पड़ेगी परेशानी

Sat, 07 Dec 2024 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 07 Dec 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
30 buses send to sonipat
विभिन्न रूटों से हटाकर सोनीपत भेजी जाएंगी बसें, 30 हजार यात्रियों के लिए डिपो के बेड़े में बची 86 बसें रहेंगी नाकाफी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। 9 दिसंबर को आयोजित होने वाले बीमा सखी योजना कार्यक्रम के लिए सोनीपत डिपो ने दादरी डिपो से 30 बसें मांगी हैं। विभाग विभिन्न रूटों की सेवाओं में कटौती कर बसें सोनीपत भेजेगा। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
सभी बसें रविवार सुबह सोनीपत के लिए रवाना होंगी। परिवहन विभाग ने यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए अवकाश पर गए कर्मचारियों को वापस बुला लिया है। बेड़े से बसों की संख्या कम होने के बाद यात्रियों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए बसों के फेरों में बढ़ोतरी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, सोनीपत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीमा सखी योजना कार्यक्रम स्थल तक लोगों को पहुंचाने के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। स्थानीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने बताया कि बसें भेजने के लिए कई रूटों की सेवाओं को बंद करना पड़ेगा। इसके चलते यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सभी बसें आयोजन से एक दिन पहले सोनीपत के लिए रवाना होंगी। डिपो से 30 बसों की कमी होने से विभाग के पास 86 बसें ही रह जाएंगी। ऐसे में प्रतिदिन सफर करने वाले 30 हजार यात्रियों को सफर करने में काफी दिक्क्तों का सामना करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- 30 कर्मचारियों के अवकाश रद्द
परिवहन विभाग ने यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए अवकाश पर गए 30 कर्मचारियों को वापस बुला लिया है। इन कर्मचारियों की मदद बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाने में ली जाएगी। 30 बसें रविवार सुबह सोनीपत रवाना होंगी।


किस रूट से हटाकर सोनीपत भेजी जाएंगी बसें

रूट का नाम बस संख्या
दादरी से चंडीगढ़ - 2
दादरी से महेंद्रगढ़ - 2
दादरी से दिल्ली - 2
दादरी से अलवर -1
दादरी से रोहतक -1
बेरला- बाढड़ा -1
दादरी से कोसली -1
दादरी से भिवानी -1
दादरी से सतनाली -1

वर्सन:
हमारे पास सोनीपत में आयोजित बीमा सखी योजना कार्यक्रम के लिए 30 बसें भेजने का प्रस्ताव आया था। हमने लोकल सभी बसों की कागजी कार्रवाई पूरी कर चालकों और परिचालकों को अवगत करवा दिया है। रविवार सुबह सभी बसें सोनीपत के लिए रवाना हो जाएंगी।
-नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, दादरी रोडवेज डिपो
फोटो: 34
दादरी बस स्टैंड के बूथों पर खड़ीं रोडवेज बसें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed