{"_id":"672662585375f9dbce0908b9","slug":"3-youths-caught-with-weapon-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-125593-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: श्मशान घाट रास्ते पर हथियार लिए खड़े तीन युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: श्मशान घाट रास्ते पर हथियार लिए खड़े तीन युवक गिरफ्तार
Sat, 02 Nov 2024 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 02 Nov 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादरी के कबीर नगर निवासी आरोपियों से एक पिस्तौल, दो छुरी और चार कारतूस बरामद, शहर पुलिस थाने में केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर के श्मशान घाट रोड पर अवैध हथियार लिए खड़े तीन युवकों को स्पेशल स्टाफ टीम ने दबोचा है। उनके पास से एक पिस्तौल, दो छुरी और चार कारतूस बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ शहर पुलिस थाने में सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को उनकी टीम अपराध की रोकथाम के लिए महेंद्रगढ़ चौक पर मौजूद थी। उसी दौरान टीम को सूचना मिली कि शहर के गामड़ी रोड श्मशान घाट के पास तीन युवक अवैध हथियार लिए खड़े हैं। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और वहां संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े तीन युवकों को काबू कर पूछताछ की।
उन्होंने अपनी पहचान कबीर नगर निवासी साहिल, हर्ष, विशाल के रूप में बताई। बाद में पुलिस ने संदेह के आधार पर तीनों की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को साहिल की पैंट की जेब से एक देसी पिस्तौल, हर्ष व विशाल की जेब से दो-दो कारतूस व एक-एक छुरी बरामद हुई। बाद में पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। थाने लेकर जाकर उनके खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन
फोटो 04
पुलिस की गिरफ्त में अवैध हथियार समेत पकड़े गए आरोपी। स्रोत : पुलिस विभाग