फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   2970 applications for iti

Charkhi Dadri News: पांच आईटीआई में आए 2970 आवेदन, 3 को जारी होगी पहली मेरिट सूची

Sat, 28 Jun 2025 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 28 Jun 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
2970 applications for iti
फोटो- 30
विज्ञापन

गांव रावलधी स्थित राजकीय नोडल आईटीआई, जहां सीटों से अधिक आए आवेदन। संवाद
- अब तीन तक चलेगी आवेदनों की ऑनलाइन सत्यापन प्रक्रिया, मेरिट सूची के बाद होंगे दस्तावेज सत्यापित
- दो चरणों में विभाग की ओर से युवाओं को दिया गया आवेदन का मौका, अब जुलाई में मेरिट के आधार पर होंगे दाखिले
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले के पांच राजकीय आईटीआई में आवेदन प्रक्रिया बंद हो गई है। अब केवल ऑनलाइन सत्यापन प्रक्रिया चल रही है। अब तक जिले में 2970 आवेदन आए हैं। वहीं, संस्थानों में दाखिले के लिए कमेटी गठन और काउंटर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सोमवार से कमेटी अपना काउंटर बनाएगी और 3 जुलाई को मेरिट सूची आने के बाद दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया चलेगी।

हर साल मेरिट सूची आने के बाद संस्थानों में कमेटी आवेदकों को फोन कर दाखिला की सूचना देती है। पहले दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया चलती है। इसके साथ ही शुल्क जमा कराकर आवेदक दाखिला ले सकते हैं। हर साल संस्थानों में सीटें फुल रहती हैं। स्टेनों ट्रेड में युवाओं का रुझान कम रहता है। इस बार संस्थानों के नोडल अधिकारी पिछले साल के मुकाबले अधिक आवेदन होने का दावा कर रहे हैं। दाखिला के लिए भी युवाओं में प्रतिस्पर्धा रहने की उम्मीद है। कुछ ट्रेड में सीटों से अधिक आवेदन आए हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य सोमबीर सिंह, प्राचार्य अनिल दलाल, प्राचार्य अशोक कुमार, प्राचार्य सुरजीत बजाड़, वरिष्ठ अनुदेशक सुमित कुमार ने बताया कि इस बार दाखिलों के लिए सीटें कम रहेंगी। अधिकतर ट्रेड में सीटों से अधिक आवेदन आए हैं। अब मेरिट सूची जारी होने के बाद 7 जुलाई तक दस्तावेज की ऑफलाइन जांच होगी और 8 जुलाई तक आवेदक अपनी आवेदन फीस जमा कर सकते हैं। इसके बाद 9 जुलाई को खाली सीटों की संख्या प्रदर्शित की जाएगी और 11 जुलाई को दूसरी सूची जारी की जाएगी। दाखिला प्रक्रिया 14 जुलाई तक चलेगी और 16 जुलाई को रिक्त सीटें प्रदर्शित की जाएंगी। 22 जुलाई को तीसरी मेरिट सूची जारी कर 27 जुलाई तक दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- किस आईटीआई में कितने आए आवेदन
ट्रेड का नाम - कुल सीटें - आवेदन आए

कोपा ( एससीवीटी) - 24 - 21

कोपा - 48 - 163

ड्रेस मेकिंग - 20 - 9
इलेक्ट्रीशियन - 40 - 423

फिटर - 40 -158
टर्नर - 40 - 43

वेल्डर - 40 - 50
कारपेंटर - 48 - 9
प्लंबर - 48 - 54

ड्राफ्टमैन सिविल - 24 - 27
मैकेनिक डीजल - 24 - 60

पेंटर सामान्य - 20 - 5
मोटर मैकेनिकल व्हीकल - 24-69

मैकेनिक इलेक्ट्रॉनिक्स - 24-60
मैकेनिक रेफ्रिजरेटर व एसी - 24-82

मैकेनिक डीजल ड्यूल मोड - 24-52

मोटर मैकेनिकल व्हीकल ड्यूल मोड - 24-54
स्टेनो एंड सेक्रेटरी असिस्टेंट अंग्रेजी - 24-22

स्टैनो एंड सेक्रेटरी असिस्टेंट हिंदी ( एससीवीटी) - 24-26
कुल - 584 - 1482



----------------------------------------------

कलाली-बलाली आईटीआई

ट्रेड का नाम - सीटों की संख्या - आवेदन आए
कोपा - 48 - 84
ड्रेस मेकिंग - 20 - 5
इलेक्ट्रीशियन - 40 - 325

फिटर - 20 - 85
टर्नर - 20 - 38
वेल्डर - 40 - 44

प्लंबर - 40 - 36
वायरमैन ( एससीवीटी) - 20 - 85
पेंटर सामान्य - 20 - 12

मोटर मैकेनिल व्हीकल - 24 - 66
मैकेनिक रेफ्रिजरेटर व एसी - 24 - 0

सोलर टेक्नीशियन - 20 - 52
कुल - 336 - 832



-------------------------------

दादरी महिला आईटीआई


ट्रेड का नाम - कुल सीटें- आवेदन आए

कोपा - 48 - 22

ब्यूटी पार्लर - 48- 18

डीएमसी - 24 - 10
कटाई-सिलाई कोर्स - 20 - 10

हाथ व मशीन की कढ़ाई कोर्स - 20 - 0
कुल - 160 - 60



----------------------------------

कादमा आईटीआई

ट्रेड का नाम - कुल सीटें - आवेदन आए

कोपा - 48 -65
सिलाई प्रौद्योगिकी - 20 -2

इलेक्ट्रीशियन ( एससीवीटी) - 20 -134
फिटर - 20 -41

ड्राफ्टमैन सिविल - 24 -0
वेल्डर - 40 -0

फायर टेक्नोलॉजी (एससीवीटी)- 20 -124
सोलर टेक्नीशियन - 20 -33

स्टेनोग्राफी इन हिंदी - 24 -21
कुल - 220- 444



-------------------------

सांतौर आईटीआई

ट्रेड का नाम - कुल सीटें- आवेदन आए

इलेक्ट्रीशियन ( एनसीवीटी) - 20 - 74
फीटर - 20 - 20

प्लंबर ( एससीवीटी) - 24 - 6
ड्रेस मेकिंग - 20 - 8

कोपा ( एससीवीटी) - 24 - 28
कुल - 108 - 152
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed