फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   2.85 lakh quintals of wheat lifted, 78 thousand quintals still lying at procurement centers

Charkhi Dadri News: 2.85 लाख क्विंटल गेहूं का उठान, 78 हजार क्विंटल पड़ा अभी खरीद केंद्रों पर

Fri, 17 May 2024 05:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 17 May 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
2.85 lakh quintals of wheat lifted, 78 thousand quintals still lying at procurement centers
दादरी मंडी में लगी गेहूं की ढेरियां। 
चरखी दादरी। गेहूं खरीद अब 22 मई तक होगी। अब तक की स्थिति देखें तो जिले में 3.63 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। इसमें से एजेंसी 2.85 लाख क्विंटल का उठान करवा चुकी है जबकि 78 हजार क्विंटल गेहूं अभी भी खरीद केंद्रों पर पड़ा है। खरीद की तारीख बढ़ाने के बावजूद वीरवार को पांचों खरीद केंद्रों पर आवक न के बराबर रही।
विज्ञापन

बता दें कि दादरी जिले में इस सीजन में 5 केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जा रही है। दादरी और बाढड़ा मंडी के अलावा बौंदकलां, झोझूकलां व छपार में खरीद केंद्र बनाए गए हैं। दादरी मंडी की बात करें तो अब तक 1.53 लाख क्विंटल गेहूं की आवक हुई है और इसमें से एजेंसी 1.49 लाख क्विंटल की खरीद कर चुकी है।
विज्ञापन

इसी प्रकार बाढड़ा मंडी में 63 हजार क्विंटल गेहूं पहुंचा है जिसमें से एजेंसी 44 हजार क्विंटल खरीद चुकी है। झोूझूकलां केंद्र पर 13753 क्विंटल गेहूं पहुंचा और इसमें से एजेंसी ने 13280 क्विंटल की खरीद की है। बौंदकलां में 1.07 लाख क्विंटल गेहूं की आवक हुई है, जिसमें से एजेंसी ने 1.06 लाख क्विंटल गेहूं खरीदा है। छपार केंद्र पर 53 हजार क्विंटल गेहूं पहुंचा जिसमें से 53 हजार क्विंटल की खरीद हो चुकी है। गेहूं की खरीद पहले 15 मई तक होनी थी लेकिन अब इसकी अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 मई कर दी गई है। हालांकि पिछले पांच दिनों से जिले के पांचों खरीद केंद्रों पर 20 से 25 किसान ही पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- दादरी मंडी में सर्वाधिक 2663 किसानों ने बेचा गेहूं
मंडी का नाम- गेहूं बेचने वाले किसान
दादरी- 2663
बाढड़ा- 987
झोझूकलां-235
बौंदकलां- 2213
छपार- 1133

जानिये...किस केंद्र से कितने गेहूं की उठान बाकी
दादरी मंडी से 1.01 लाख क्विंटल गेहूं की उठान हो चुकी है जबकि 45 हजार क्विंटल की उठान बाकी है। बाढड़ा मंडी से साढ़े 36 हजार क्विंटल गेहूं की उठान हुई है और 7000 क्विंटल की उठान बाकी है। झोझूकलां केंद्र से 10 हजार क्विंटल की उठान हुई है जबकि 3400 क्विंटल की उठान बाकी है। बौंदकलां केंद्र से 92 हजार क्विंटल गेहूं की उठान हो चुकी है और साढ़े 14 हजार क्विंटल की उठान बाकी है। छपार केंद्र से 45 हजार क्विंटल की उठान हो चुकी है और साढ़े 7 हजार क्विंटल की उठान बाकी है।


इधर... 2.50 लाख क्विंटल सरसों की उठान भी बाकी
जिले में तीन केंद्रों पर इस सीजन में रिकॉर्ड 9.62 लाख क्विंटल सरसों की खरीद हुई है। दादरी मंडी में फिलहाल 1.06 लाख क्विंटल, बाढड़ा मंडी में 90 हजार क्विंटल और झोझूकलां केंद्र पर साढ़े 54 हजार क्विंटल सरसों की उठान बाकी है। अब तक एजेंसी तीनों खरीद केंद्रों से 7.12 लाख क्विंटल सरसों की उठान कर चुकी है जबकि 2.50 लाख क्विंटल की उठान बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed