{"_id":"65f4acbec336fe46730f4a74","slug":"28-roads-of-charkhi-dadri-will-be-built-with-rs-41-crores-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1012-114988-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 41 करोड़ से बनेंगी जिले की 28 सड़कें, टेंडर आमंत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 41 करोड़ से बनेंगी जिले की 28 सड़कें, टेंडर आमंत्रित
Sat, 16 Mar 2024 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के मुख्य और लिंकमार्गाें की दशा सुधारने के लिए लोनिवि ने टेंडर आमंत्रित कर दिए हैं। ये प्रक्रिया 12 मार्च को हुई है और पांच अप्रैल को टेंडर खोले जाएंगे। जिले की 28 सड़कों की दशा सुधारने पर 41 करोड़ की लागत आएगी। इससे करीब 15,000 वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
जिले में विभिन्न सड़कों के निर्माण का कार्य अब तेजी से पूरा हो सकेगा। विभाग ने सड़क निर्माण कार्य शुरू करने के लिए सड़कों के टेंडर आमंत्रित कर दिए हैं। दस अलग-अलग चरणों में 41.01 करोड़ के टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। इससे पहले भीषण ठंड में सड़क निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा था। अब तापमान अनुकूल होने पर निर्माण कार्य शुरू होगा। सड़क निर्माण के लिए सरकार की ओर से बजट पहले ही कर दिया गया है।
इनमें से अधिकतर संपर्क मार्ग ग्रामीण क्षेत्र के हैं। गांव झोझू कलां से रामलवास, चांदवास से नीमड़, नीमड़ से कांहड़ा, लाड से धनासरी वाया नांधा सड़क का निर्माण 4.71 करोड़ रुपये से होगा। इसी प्रकार ढाणी फौगाट-पातुवास से महराणा, हंसावास से किष्किंधा, घसौला से बलकरा सड़क पर 3.47 करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा। गांव जावा-बीजणा अप्रोच, जावा अप्रोच रोड, दूधवा से बहु वाया चिड़िया सड़क का निर्माण 3.29 करोड़ रुपये से किया जाएगा। इसी प्रकार मांढ़ी हरिया से बेरला, दंगड़ोली से कांहड़ा सड़क निर्माण पर 2.44 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
- 2.62 करोड़ से सुधरेगी इन सड़कों की दशा
गांव असावरी संपर्क मार्ग, श्यामकलां से जीएचएस द्वारका रोड, श्यामकलां से सुपरी सांगवान रोड, बिरही कलां संपर्क मार्ग व पंचगांव संपर्क मार्ग का निर्माण 2.26 करोड़ रुपये के बजट से होगा। गांव कारीधारिणी, निहालगढ़ संपर्क मार्ग, बिंद्रावन संपर्क मार्ग, टोडी, कारीआदू, जेवली से रामनगर से घसौला, चांगरोड से बालरोड, चांगरोड से बलकरा व पालड़ी से नौताना सड़क निर्माण पर 1.82 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
- 12.89 करोड़ से बनेगी 16.290 किलोमीटर लंबी सड़क
झरवाई से वाया डोहकी, मानकावास व चरखी होकर एनएच-148 बी तक सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। निर्माण कार्य पर 12.89 करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा। इस सड़क की लंबाई 16.290 किलोमीटर होगी। गांव सांवड़ से धारेडू सड़कमार्ग के निर्माण पर 4.51 करोड़ रुपये लागत आएगी। बौंद खुर्द संपर्क मार्ग, ढाणी फौगाट से टिकान कलां तक सड़क निर्माण पर 52,70,000 रुपये का बजट खर्च होगा।
इन सड़कों के निर्माण के लिए 10 चरणों में टेंडर आमंत्रित किए जा चुके हैं जो पांच अप्रैल को खुलेंगे। करीब 41 करोड़ की राशि से विभिन्न सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा जिनसे चालीस से अधिक गांवों को फायदा मिलेगा। - कृष्ण कुमार, एक्सईएन, लोनिवि खंड, चरखी दादरी।