{"_id":"684dcfa362fe58733d034640","slug":"27-aanganbadi-centers-will-be-upgrade-in-play-school-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-138787-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जिले के 27 और आंगनबाड़ी केंद्र प्ले स्कूल के रूप में किए जाएंगे तब्दील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जिले के 27 और आंगनबाड़ी केंद्र प्ले स्कूल के रूप में किए जाएंगे तब्दील
Sun, 15 Jun 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले के 27 और आंगनबाड़ी केंद्रों को अब प्ले स्कूल में अपग्रेड किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से इन आंगनबाड़ी केंद्रों का चयन किया जा चुका है। जल्द ही ये केंद्र नए लुक में नजर आएंगे। मुख्यालय से इसकी स्वीकृति मिल चुकी है।
जिले में 124 प्ले स्कूल संचालित हैं। 27 और आंगनबाड़ी केंद्र प्ले स्कूल में अपग्रेड होने के बाद प्ले स्कूलों की संख्या 151 हो जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यकारी जिला परियोजना अधिकारी गीता सहारण ने बताया कि प्रदेश सरकार ने विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल में अपग्रेड करने का निर्णय लिया है।
गीता सहारण ने बताया कि इसके लिए अब तक जिले के 151 आंगनबाड़ी केंद्रों का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि 124 प्ले स्कूल पहले से संचालित हैं। गीता सहारण ने बताया कि प्ले स्कूल चयन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की कार्यप्रणाली का भी अहम रोल रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इन प्ले स्कूलों में प्री नर्सरी, नर्सरी और केजी तक की पढ़ाई करवाई जाएगी। जिन 27 आंगनबाड़ी केंद्रों को अपग्रेड करने की मुख्यालय से स्वीकृति मिली है, उनमें गोपी, कारी तोखा, पिचोपा खुर्द, नांधा, भोपाली, बड़राई, मांढ़ी हरिया, मालोष, महराणा, घसोला, मौड़ी, सांकरोड, हिंडोल, चांगरोड, पालड़ी, नौरंगाबास जाटान, अख्तायरपुरा, चिड़िया, दूधवा, कलियाणा, पांडवान और झोझूकलां आंगनबाड़ी केंद्र शामिल हैं।
किस खंड में कितने आंगनबाड़ी केंद्र
दरअसल, जिले में 634 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनमें से बाढड़ा खंड में 206, दादरी-प्रथम खंड में 233 और दादरी-द्वितीय खंड में 195 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग 124 आंगनबाड़ी केंद्रों को पहले ही प्ले स्कूल में अपग्रेड कर चुका है।
आंगनबाड़ी केंद्रों में एक जैसा पाठ्यक्रम तो प्ले स्कूल में कक्षावार अलग-अलग : आंगनबाड़ी केंद्रों में 6 साल तक के बच्चों को एक जैसा पाठ्यक्रम पढ़ाया जाता है। प्ले स्कूल में पढ़ाई का पैटर्न अलग है। यहां तीन से चार साल तक के बच्चे को अलग और 4 से पांच साल तक के बच्चे को अलग पाठ्यक्रम पढ़ाया जाता है। प्ले स्कूल में विद्यार्थियों के लिए सुविधाएं ज्यादा है।