फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   26,820 applicants could not receive their Happy Cards

Charkhi Dadri News: 26,820 आवेदकों को नहीं मिल पाए हैप्पी कार्ड, छह माह से लगा रहे बस स्टैंड के चक्कर

Wed, 07 May 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 07 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
26,820 applicants could not receive their Happy Cards
चरखी दादरी के बस स्टैंड परिसर स्थित कार्यालय में रखे हैप्पी कार्ड। 
चरखी दादरी। जिले के करीब 26,820 आवेदकों का निशुल्क बस सेवा का लाभ उठाने का इंतजार लंबा खींचता चला जा रहा है। आवेदन करने के छह माह गुजर जाने के बाद भी इनके हैप्पी कार्ड बनकर दादरी रोडवेज डिपो में नहीं पहुंचे हैं। दूसरी ओर, आवेदक आए दिन बस स्टैंड परिसर के चक्कर लगाने को विवश हैं।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की ओर से बीपीएल परिवारों को प्रतिवर्ष एक हजार किलोमीटर निशुल्क सफर करवाने के लिए हैप्पी कार्ड योजना शुरू की हुई है। विभाग के पास नवंबर 2024 के बाद से हैप्पी कार्ड की खेप नहीं पहुंची है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मुख्यालय से उनके पास 65,892 हैप्पी कार्ड बनकर आए थे, जिनमें से 61,485 कार्ड लाभार्थियों को वितरित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि अब कार्यालय में केवल 4,407 कार्ड ही बचे हैं। जिन आवेदकों के कार्ड तैयार उन्हें कॉल कर सूचित किया जा रहा है, ताकि वो बस स्टैंड परिसर स्थित काउंटर पर पहुंचकर अपने कार्ड प्राप्त कर सकें। विभाग के पास अंतिम बार सात नवंबर 2024 को 10,000 कार्ड की खेप भेजी गई थी और उसके बाद से कार्ड नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


88,305 लोगों ने किया है आवेदन
गौरतलब है कि परिवहन विभाग की ओर से जनवरी 2024 में बीपीएल परिवारों के लिए रोडवेज बसों में एक हजार किलोमीटर निशुल्क सफर करवाने के लिए हैप्पी कार्ड योजना शुरू की गई थी। इसके बाद अप्रैल माह में हैप्पी कार्ड वितरण शुरू हुआ था। परिवहन विभाग के पास मई 2025 तक 88,305 लोगों ने योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किए हैं।

4,400 लोग नहीं पहुंचे कार्ड लेने
परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि विधानसभा चुनाव से पहले पहुंची हैप्पी कार्ड की खेप में अभी 4,400 हैप्पी कार्ड बचे हुए हैं। उन्होंने बताया कि विभाग के कर्मचारियों की ओर से आवेदनकर्ताओं के पास बार-बार फोन करने के बाद भी कोई अपना कार्ड लेने नहीं पहुंचा है।


लंबित हैप्पी कार्ड मंगवाने के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा हुआ है। हैप्पी कार्ड की खेप पहुंचते ही आवेदकों के बीच वितरण शुरू कर दिया जाएगा। - नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, परिवहन डिपो, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed