फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   255 grams of ganja recovered, was hidden under bricks to sell

Charkhi Dadri News: 255 ग्राम गांजा बरामद, बेचने के लिए ईंटों के नीचे छिपा रखा था

Sun, 09 Jun 2024 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 09 Jun 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
255 grams of ganja recovered, was hidden under bricks to sell
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। सदर थाना पुलिस टीम ने बरसाना गांव के समीप से ईंटों के नीचे छिपाकर रखा गया 255 ग्राम गांजा बरामद किया है। तस्कर का अभी सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।

एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार को उनकी टीम अपराध की रोकथाम के लिए भैरवी बस अड्डा पर मौजूद थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति बरसाना में नहर पुलिया के पास पत्थरों में मादक पदार्थ छिपाकर रखता है और राहगीरों को बेचता है। पुलिस ने तुरंत मौके पर दबिश दी, लेकिन वहां कोई व्यक्ति नहीं मिला। इसके बाद टीम ने जगह की जांच की तो एक पत्थर के नीचे काले रंग की पॉलीथिन मिली। उन्होंने बौंदकलां नायब तहसीलदार रविंद्र सिंह को मामले की जानकारी दी और वे बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में पॉलीथिन की जांच की गई तो उसमें 255 ग्राम गांजा मिला। पुलिस मादक पदार्थ को थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed