फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   25,000 reward under 'Rahveer Yojana' for helping in golden hour: SP

गोल्डन ऑवर में मदद पर ‘राहवीर योजना’ में 25 हजार का इनाम: एसपी

Sun, 18 Jan 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 18 Jan 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
25,000 reward under 'Rahveer Yojana' for helping in golden hour: SP
चरखी दादरी। सड़क सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए व आम जनता को आपातकालीन स्थितियों में आगे आने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से शुरू की गई राहवीर योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीड़ितों की सहायता करने वाले को 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटना के शिकार लोगों को गोल्डन ऑवर (चोट लगने के बाद का वह महत्वपूर्ण एक घंटा, जिसमें जान बचने की संभावना सबसे अधिक होती है) के भीतर तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करके उनका जीवन बचाना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि योजना के तहत कोई भी व्यक्ति जो मोटर वाहन से जुड़ी गंभीर दुर्घटना के शिकार पीड़ित को तत्काल सहायता देकर अस्पताल पहुंचाता है और उसकी जान बचाता है, उसे राहवीर के रूप में मान्यता दी जाएगी। ऐसे प्रत्येक जीवन रक्षक को प्रोत्साहन के रूप में प्रति घटना 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार व एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। यदि एक से अधिक राहवीर मिलकर किसी एक पीड़ित की जान बचाते हैं, तो पुरस्कार राशि उनके बीच विभाजित की जाएगी। एक व्यक्ति को 1 वर्ष में अधिकतम 5 बार पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है।
विज्ञापन

जिलास्तर पर समिति का गठन
उन्होंने बताया कि राहवीर योजना को प्रभावी बनाने के लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में एक मूल्यांकन समिति गठित की जाएगी जिसमें पुलिस अधीक्षक, चीफ मेडिकल ऑफिसर सहित अन्य सदस्य भी होंगे। जब कोई राहवीर पीड़ित को अस्पताल पहुंचाएगा तो संबंधित चिकित्सक उसे एक आधिकारिक लेटर पैड पर पावती प्रदान करेंगे। इस जानकारी को जिला समिति की ओर से सत्यापित किया जाएगा और ई-डीएआर पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। लाभार्थी के विवरण अपलोड होने के बाद राज्य परिवहन विभाग की ओर से पुरस्कार राशि सीधे उनके बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यस्तर के पुरस्कारों के अलावा मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्तर के सम्मान का भी प्रावधान किया है। राज्यस्तरीय निगरानी समिति की ओर से भेजे गए प्रस्तावों में से मंत्रालय की मूल्यांकन समिति सालभर के सबसे योग्य 10 राहवीरों का चयन करेगी। इन राष्ट्रीय विजेताओं को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार, ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। गंभीर दुर्घटना में वे मामले शामिल होंगे, जिनमें पीड़ित को बड़ी सर्जरी, न्यूनतम तीन दिन के अस्पताल में भर्ती होने या रीढ़ की हड्डी की चोट का सामना करना पड़ा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed