फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   25 roadways buses not proper service

डिपो की 110 बसों में से 25 हुई कंडम, लॉकल रूट प्रभावित

Fri, 12 Feb 2021 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
25 roadways buses not proper service
वर्कशॉप में बस ठीक करता मैकेनिक। - फोटो : CharkhiDadri
डिपो के बेडे़ में शामिल 110 में से 25 बसें कंडम होकर लंबे समय से वर्कशॉप में खड़ीं हैं। अधिकारियों की माने तो ये बसें सड़क पर चलने के लायक भी नहीं हैं । 24 से अधिक बसें कंडम होने के चलते स्थानीय मार्गों पर सार्वजनिक परिवहन सेवा प्रभावित हुई है। पहले के मुकाबले बसों के फेरे घटाने पड़े हैं। जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दादरी डिपो से लोहारू सब डिपो भी संबद्ध है। डिपो के बेडे़ में लोहारू की भी 53 बसों को शामिल कर लें तो बसों को कुल संख्या 163 बनती है। दादरी बस स्टैंड के 11 बूथों पर प्रतिदिन 80 रूटों के लिए बसें चलती हैं। पिछले करीब दो माह से दादरी डिपो के बेडे़ में बसों की कमी बनी हुई है। रोडवेज वर्कशॉप में 25 बसें कंडम खड़ी हैं जो मरम्मत लायक भी नहीं हैं। इन बसों को विभाग कंडम मान चुका है। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि बसों की कमी को दूर करने के लिए वो प्रयासरत्त हैं और तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के सहारे काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

दादरी डिपो से 10 हजार यात्री करते हैं सफर
दादरी बस स्टैंड परिसर से प्रतिदिन करीब 10 हजार यात्री सफर करते हैं। 80 रूटों पर बसों के पहिये दौड़ने से रोडवेज को प्रतिदिन करीब दस लाख रुपये की आमदनी होती है। 25 बसें कंडम होने का असर पर अब रोडवेज की आमदनी पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मार्गों पर बस सेवा प्रभावित
रानीला रूट पर इस समय रोडवेज बस नहीं चल रहीं है। इसके अलावा मानकावास मार्ग पर जाने वाली बस भी बंद है। बेरला-बाढड़ा रूट पर चलने वाली बस सेवा भी बाधित है। इन मार्गों पर कॉलेजों और स्कूलों में पढ़ने वालीं छात्राएं और छात्र सफर करते हैं। बस सेवा बंद होने से वो परेशान हैं। एनटीपीसी झाड़ली मार्ग की बस सेवा भी बंद है।
15 से 20 बसों की रोजाना होती है मरम्मत
वर्कशॉप में रोजाना 15 से 20 बसें ठीक होने के लिए रोडवेज वर्कशॉप में आती हैं। ये बसें कंडम बसों से अलग हैं। ऐसे में एक दिन में अधिकतम 60 से 70 बसें ही अपने निर्धारित फेरे पूरा कर पा रही हैं। बस खराब होने पर कई ट्रिप मिस भी हो रही है।
बस स्टैंड परिसर पड़ा छोटा
दादरी बस स्टैंड परिसर का दायरा बेहद कम है। यहां 11 बूथ ही बनाए गए हैं। वर्कशॉप भी बस स्टैंड परिसर के साथ ही चल रही है। पिछले एक दशक से बस स्टैंड पर बूथों की संख्या बढ़ने का इंतजार है लेकिन जगह की कमी इसमें आड़े आ तही है।

जो बसें वर्कशॉप में खराब खड़ी हैं वो कंडम हैं। बसों की कमी के चलते ही कुछ मार्गों पर अभी बस सेवा बंद है। जल्द ही रोडवेज बसों की कमी को दूर किया जाएगा। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
- रविश हुड्डा, जीएम, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed