फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   25 complaints reached DC

Charkhi Dadri News: समाधान शिविर में डीसी के पास पहुंचीं 25 शिकायतें

Sat, 29 Jun 2024 04:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 29 Jun 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
25 complaints reached DC
चरखी दादरी में आयोजित समाधान शिविर में समस्याएं सुनतीं डीसी मनदीप कौर। 
चरखी दादरी। सरकार की ओर से की गई नई व्यवस्था के तहत लगाए जा रहे समाधान शिविरों के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है और इन शिविरों से लोगों को खूब लाभ भी मिल रहा है। शिविर में एक ही स्थान पर अधिकारी विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं को सुनकर मौके पर ही समाधान कर रहे हैं। प्रदेश सरकार की इस बड़ी पहल को लेकर नागरिकों की काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि समाधान शिविरों में प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहते हैं और शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए तुरंत आवश्यक कार्रवाई करते हैं। शुक्रवार को आयोजित समाधान शिविर में जिला प्रशासन के पास 25 शिकायतें आईं। सभी शिकायतों पर उपायुक्त ने सुनवाई की और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा नियमित रूप से जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शिकायतों के समाधान में लिए सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश हैं। समाधान शिविर में आने वाले शिकायतों को नंबर अलॉट किया जाता है व इसकी नियमित निगरानी की व्यवस्था की गई है। सभी विभागों द्वारा जिन शिकायतों का समाधान किया जाता है उनकी एक्शन टेकन रिपोर्ट जिला मुख्यालय में तुरंत प्रेषित कि जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की इस नायाब पहल की हर तरफ तारीफ हो रही है। नागरिकों का कहना है कि उनकी समस्याओं के प्रति प्रशासन की इस प्रकार की त्वरित और संवेदनशील प्रतिक्रिया उन्हें भरोसा दिलाती है कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया जा रहा है। यह पहल न केवल प्रशासन की कार्य कुशलता को दर्शाती है, बल्कि नागरिकों और प्रशासन के बीच विश्वास और सहयोग को भी बढ़ावा देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed