फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   23 projects to be approved in 2023

Charkhi Dadri News: 2023 में 23 परियोजनाएं चढ़ेंगी परवान, विकास को लगेंगे पंख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
23 projects to be approved in 2023
उम्मीदों की नींव... निर्माणाधीन जिला स्तरीय लघु सचिवालय। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। नववर्ष जिले के लिए विकास की सौगातें लेकर आएगा। 2023 में जिले से जुड़ीं 23 परियोजनाएं परवान चढ़ेंगी। इनमें से ज्यादातर परियोजनाओं पर काम शुरू हो चुका है और कुछ तो अगले दो से तीन माह में ही पूरी हो जाएंगी जबकि कुछ में दस से 12 माह का समय और लगेगा। जुलाई 2022 में सूबे के मुख्यमंत्री द्वारा जिले के लिए की गई 800 करोड़ से अधिक की परियोजनाएं 2023 में मिलने की पूरी उम्मीद हैं। जिला स्तरीय और बाढड़ा में उपमंडल स्तरीय लघु सचिवालय के निर्माण की प्रक्रिया भी इसी साल पूरा हो जाएंगी। इसके बाद जिला और उपमंडल मुख्यालय पर आने वाले लोगों को सभी योजनाओं का लाभ एक ही छत के नीचे मिल जाएगा। इस साल परवान चढ़ने वाली परियोजनाओं पर अमर उजाला की विशेष रिपोर्ट...
विज्ञापन

- जानिये...कौन-से 6 बड़े प्रोजेक्ट जिलावासियों को देंगे राहत
- लघु सचिवालय बनने से एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी विभागों के अधिकारी
जिला स्तरीय लघु सचिवालय निर्माण की प्रक्रिया इस साल पूरा होने की उम्मीद है। जिला प्रशासन इसकी ड्राइंग तैयार करवा रहा है और जमीन स्थानांतरण का कार्य पूरा हो चुका है। लघु सचिवालय और कोर्ट कॉम्पलेक्स निर्माण के लिए चयनित जमीन के बदले राजस्व विभाग करीब 100 करोड़ रुपये हुडा को दे चुका है। लघु सचिवालय निर्माण के बाद सभी विभागों के दफ्तरों की सुविधा लोगों को एक ही छत के नीचे मिल जाएंगी।
विज्ञापन

- 400 साल पुराने श्यामसर तालाब का 9 करोड़ से हो रहा है जीर्णोद्धार कार्य
शहर के ऐतिहासिक श्यामसर तालाब के जीर्णोद्धार की घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की थी। पहले 27 करोड़ की एकमुश्त ग्रांट से तालाब का जीर्णोद्धार करवाया जाना था, लेकिन कोरोना काल के दौरान सरकार ने इस प्रोजेक्ट को अलग-अलग चरणों में पूरा करवाने के निर्देश दिए हैं। पहले चरण के तहत नौ करोड़ रुपये का बजट मंजूर हुआ और इस साल के मध्य तक तक यह काम धरातल पर पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 268 करोड़ की सीवर-पेयजल परियोजनाओं सिरे चढ़ने की उम्मीद
इस साल सीवर, पेयजल और बरसाती पानी के लिए तैयार की गई 268 करोड़ की परियोजनाएं सिरे चढ़ने की उम्मीद हैं। इसके तहत जहां शहर की सीवर समस्याओं का स्थायी समाधान होगा तो वहीं पेयजल भंडारण क्षमता की कमी का दंश भी दूर होगा। ये परियोजनाएं धरातल पर पूरी होने से शहर की करीब 90 हजार की आबादी को राहत मिलेगी। जनप्रतिनिधि लगातार इनसे जड़ी समस्याओं को उठा रहे हैं।
- 20 करोड़ 80 लाख से बनेगा जिला स्तरीय खेल स्टेडियम
दादरी-दिल्ली मुख्यमार्ग पर समसपुर गांव के समीप जिलास्तरीय खेल स्टेडियम निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। स्टेडियम निर्माण पर करीब 20 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत आएगी। स्टेडियम में 16 अलग-अलग गेम कोर्ट की सुविधा मिलेगी। इस समय सरकारी स्टेडियम की सुविधा न होने से पांच हजार खिलाड़ी निजी अकादमी में महंगा प्रशिक्षण लेने को विवश हैं। वर्ष 2023 में स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
- रोहतक फाटक पर 27 करोड़ से बनेगा आरओबी
ढाणी फाटक की तर्ज पर शहर के रोहतक फाटक पर भी आरओबी बनाने की योजना है। करीब 1200 मीटर लंबे आरओबी निर्माण की योजना पीडब्ल्यूडी विभाग ने तैयार की है, जिस पर करीब 27 करोड़ का बजट खर्च होगा। सवारी ट्रेनों की आवाजाही बंद होने के बाद मालगाड़ियां आने पर फाटक दिन में करीब 10 बार बंद होता है। अब यह कार्य पीडब्ल्यूडी के बजाय रेलवे विभाग की ओर से करवाया जाएगा।

- 125 करोड़ का प्रोजेक्ट डार्कजोन में शामिल गांवों को देगा राहत
बाढड़ा उपमंडल के करीब 50 गांव डार्क जोन में शामिल हैं। इनमें से करीब 30 गांवों में नहरी पानी पहुंचाने के लिए परियोजना तैयार की गई है। इस पर करीब 125 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके तहत गांवों में आपूर्ति के लिए नए जलघर बनाए जाएंगे और जलघर या बूस्टिंग स्टेशन से गांवों में पाइप लाइन डाली जाएगी। इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो चुका है और उम्मीद है कि इस वर्ष के अंत तक यह काम पूरा हो जाए।
नववर्ष से जिले को इन 18 सौगातों की भी उम्मीद
- बिजली निगम की ओर से इस साल जिले में 6 पावर सब स्टेशन बनवाए जाएंगे।
- शहरवासियों को बंदरों और गोवंश की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
- जिला मुख्यालय पर बनाए गए हुडा सेक्टर गठन की प्रक्रिया इस साल शुरू होने की आस है।
- पीडब्ल्यूडी और मार्केटिंग बोर्ड की ओर से 150 करोड़ से अधिक की लागत से सड़कें बनाई जाएंगी।
- रावलधी-भिवानी लिंक मार्ग से लेकर शहर के बाहरी क्षेत्र में लिंक रोड बनाया जाएगा।
- दो साल से ठप विकास कार्य नगर परिषद की ओर से इस साल शुरू करवा जाएंगे।
- संसाधनों की कमी दूर होने से शहर की सफाई व्यवस्था और बेहतर होने की उम्मीद है।
- जिला में जिन विभागों के कार्यालयों की कमी खल रही है वो भी दूर होने की आस है।
- जिले में विशेषज्ञों के अलावा स्वास्थ्य विभाग के संसाधनों की कमी भी दूर होगी।
- जमाबंदी और इंतकाल की त्रुटियों संबंधी समस्याओं का समाधान भी इस साल होगा।
- नववर्ष में जिला में क्राइम का ग्राफ नीचे आने और नशा तस्करी रुकना भी अपेक्षित है।
- 7 करोड़ रुपये से नहरों के कंडम पुलों का पुनर्निर्माण कार्य भी इस साल पूरा हो जाएगा।
- शहर के रोज गार्डन समेत मिनी पार्कों की दशा इस साल सुधरने की उम्मीद है।
- एनएच-152 डी बनने से उद्योगों और रोजगार की कमी दूर होने की भी जिलावासियों को आस है।
- विभिन्न विभागों में बनी अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी भी इस साल दूर होगी।
- जिले को चमकाने के लिए नववर्ष में सरकार की ओर से विशेष बजट जारी करने की भी आस रहेगी।
- इस साल जिले में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य भी शुरू होने की उम्मीद रहेगी।
- ईएसआई और नर्सिंग कॉलेज निर्माण का काम शुरू होने की भी जिलावासियों को उम्मीद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed