{"_id":"6609de75999c17393903bbd4","slug":"23-police-teams-arrested-23-accused-in-two-days-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-115672-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 23 पुलिस टीमों ने दो दिन चलाया ऑपरेशन आक्रमण, 23 आरोपी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 23 पुलिस टीमों ने दो दिन चलाया ऑपरेशन आक्रमण, 23 आरोपी दबोचे
Mon, 01 Apr 2024 03:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 01 Apr 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला पुलिस की 23 टीमों ने शनिवार और रविवार को ऑपरेशन आक्रमण चलाया। इसके तहत 22 आरोपियों और एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया गया। सभी के खिलाफ संबंधित थाने में केस दर्ज किया गया।
एसपी पूजा वशिष्ठ ने बताया कि डीएसपी मुख्यालय विनोद शंकर, डीएसपी दादरी सुभाषचंद्र, डीएसपी दादरी भारतभूषण, सिटी एसएचओ रमेश, एसआई भीम सिंह, एएसआई मुकेश समेत 23 पुलिस अधिकारियों की अगुवाई में टीमें गठित की गईं। इन टीमों में 113 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि ऑपरेशन आक्रमण के तहत जुआ अधिनियम के तीन, आबकारी अधिनियम के 10, एनडीपीएस अधिनियम का एक और धारा 174-ए के तहत एक केस दर्ज किया गया। पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि एक आरोपी से पुलिस ने 1.3 किलो गांजा बरामद किया और उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
दो दिनों में काटे 175 चालकों के चालान
ऑपरेशन आक्रमण के तहत ट्रैफिक थाना पुलिस टीम भी सक्रिय नजर आई। टीम ने दो दिन में 175 चालान किए। इनमें 97 चालान लेन ड्राइविंग के तहत व 78 अन्य चालान किए गए। साइबर अपराध की रोकथाम के लिए 14 संदिग्ध मोबाइल नंबरों की लोकेशन भी चेक की गई।
पुलिस महानिदेशक के निर्देशों पर ऑपरेशन आक्रमण मुहिम चलाई गई। जिले में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। अपराधी जिला छोड़ दें या फिर अपराध। उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। - पूजा वशिष्ठ, एसपी, चरखी दादरी