{"_id":"61e46c9ad892c153d6422cd7","slug":"2272-people-got-vaccine-at-17-health-centers-71-took-pre-causative-dose-charkhidadri-news-hsr622180735","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 स्वास्थ्य केंद्रों पर 2272 लोगों ने लगवाई वैक्सीन, 71 ने ली प्री-कॉशनरी डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 स्वास्थ्य केंद्रों पर 2272 लोगों ने लगवाई वैक्सीन, 71 ने ली प्री-कॉशनरी डोज
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के साथ टीकाकरण भी जारी है। रविवार को 17 स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीनेशन शिविर लगाकर 2272 लोगों को कवर किया गया। इतना ही नहीं 81 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने प्री-कॉशनरी डोज लगवाई, जबकि 15 से 17 आयु वर्ग में 196 किशोरों का भी टीकाकरण किया गया। रविवार को सबसे अधिक टीकाकरण गोपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया और यहां 598 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
जिला वैक्सीनेशन प्रभारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. आशीष मान ने बताया कि रविवार को 688 लोगों ने को-वाक्सीन और 1584 ने कोविशील्ड की डोज लगवाई। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में 338 लोगों ने पहली और 1863 ने दूसरी डोज लगवाई है। 16 जनवरी की शाम तक की अगर बात करें तो जिले में वैक्सीन की 773176 डोज लगाई जा चुकी हैं। 416713 लोगों ने जिले में पहली और 355314 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है।
रविवार को सिविल अस्पताल में 222, एमसीएच में 11, बौंदकलां में 20, अचीना में 30, इमलोटा में 52, रानीला में 48, सांवड़ में 75, झोझूकलां में 160, बलकरा में 62, संतोकपुरा में 45, मानकावास में 156, माई कलां में 41, गोपी में 598, बाढड़ा में 104, हड़ौदी में 140, कादमा में 215 व छपार में 293 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
जानिए.... किस केंद्र पर कितनों ने लगवाई प्री-कॉशनरी डोज
डॉ. आशीष मान ने बताया कि रविवार को 71 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने प्री-कॉशनरी डोज लगवाई। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल में 10, रानीला में एक, बलकरा में 22, गोपी में एक, बाढड़ा में 6, हड़ौदी में 3 और छपार में 28 वर्कर्स ने बूस्टर डोज लगवाई।
-------
वर्जन::
जिले में वैक्सीनेशन मुहिम लगातार जारी है। रविवार को महारी टीमों ने 2272 लोगों को कवर किया जिनमें 71 फ्रंट लाइन वर्कर्स और 196 किशोर शामिल हैं।
डॉ. आशीष मान, जिला वैक्सीनेशन प्रभारी