फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   22,695 'Happy Cards' Arrive After a Year and a Half; Beneficiaries Notified via Phone Prior to Distribution

Charkhi Dadri News: डेढ़ साल बाद पहुंचे 22,695 हैप्पी कार्ड, वितरण से पहले लाभार्थियों को फोन से सूचना

Tue, 31 Mar 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 31 Mar 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
22,695 'Happy Cards' Arrive After a Year and a Half; Beneficiaries Notified via Phone Prior to Distribution
रोडवेज विभाग कार्यालय में रखी हैप्पी कार्ड की खेप। - फोटो : 1
चरखी दादरी। डेढ़ साल से रोडवेज बसों में हैप्पी कार्ड योजना का लाभ लेने से वंचित आवेदनकर्ताओं को जल्दी ही हैप्पी कार्ड की सुविधा मिलेगी। इसके लिए मुख्यालय ने जिले के 22,695 लाभार्थियों के कार्ड बनकर रोडवेज विभाग के पास पहुंच गए हैं। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कार्ड वितरण का कार्य जल्दी ही शुरू किया जाएगा। इसके लिए परिसर में विशेष काउंटर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रोडवेज विभाग के कर्मचारी हैप्पी कार्ड वाले आवेदनकर्ता के पास फोन कर सेवाओं का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन



सरकार की ओर से अंत्योदय योजना के तहत आने वाले परिवारों को रोडवेज बसों में प्रति वर्ष एक हजार किलोमीटर निशुल्क सफर करवाने के लिए हैप्पी कार्ड योजना शुरू की गई थी। योजना का लाभ लेने के लिए जिले भर से 87,500 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किए गए थे। आवेदन के बाद जिला परिवहन विभाग को 64,463 लोगों को ही योजना का लाभ मिल पाया था। इस दौरान वंचित आवेदन कर्ता हैप्पी कार्ड लेने के लिए लगातार विभाग कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे। जिससे आवेदनकर्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लाभ लेने से वंचित रहे लोगों की परेशानी को देखते हुए अमर उजाला इस मुद्दे को तीन बार प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। इसके बाद जागे मुख्यालय के अधिकारियों ने 29 मार्च को 22,695 आवेदनकर्ताओं के हैप्पी कार्ड तैयार कर जिला परिवहन कार्यालय में भेजे गए है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कार्ड वितरण के लिए अभी मुख्यालय की और से दिशा निर्देश जारी नहीं किए गए है। निर्देश मिलने के बाद कार्ड का वितरण शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन


जुलाई 2024 में पहुंचे थे 10 हजार हैप्पी कार्ड

रोडवेज विभाग कार्यालय में जुलाई 2024 में अंतिम बार 10 हजार कार्ड की खेप पहुंची थी। इसके बाद से श्रेणी में आने वाले आवेदकों को योजना का लाभ लेने के लिए विभाग का चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। लोगों ने जिला परिवहन विभाग के अधिकारियों से हैप्पी कार्ड योजना का लाभ दिलवाने की कई बार मांग उठाई गई थी। लेकिन वंचित लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन




साइट बंद होने के बाद नहीं हो पाए थे आवेदन



योजना का शुभारंभ मार्च 2024 में किया गया था। इसके चलते जिले से 87,500 लोगों ने दिसंबर 2024 तक आवेदन किए गए थे। वहीं जनवरी 2025 में हैप्पी कार्ड योजना से संबंधित आवेदन की साइट बंद हो गई थी। मुख्यालय की ओर से फिलहाल सभी वंचितों के कार्ड बना कर भेज दिए गए है।

फोन कर दी जाएगी जानकारी

रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि उनके पास पहुंचे हैप्पी कार्ड को लाभार्थी तक पहुंचाने के लिए कार्ड पर लिखे फोन नंबर पर सूचना दी जाएगी। ताकि काउंटर पर लगने वाली भीड़ से बचा जा सके।




वर्सन:
हैप्पी कार्ड की खेप विभाग कार्यालय में पहुंच गई है। अब वितरण प्रक्रिया के लिए मुख्यालय से कार्डों संबंधी ओटीपी नंबर आने है, इसके बाद मिलने वाले दिशा निर्देश अनुसार कार्ड वितरित कर दिए जांएगे। इसके लिए परिसर में विशेष काउंटर बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। - नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, रोडवेज विभाग दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed