फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   224 people got the defects of property ID fixed in the two-day camp

Charkhi Dadri News: दो दिन लगे शिविर में 224 लोगों ने ठीक करवाई प्रॉपर्टी आईडी की खामियां

Sun, 11 Jun 2023 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 11 Jun 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
224 people got the defects of property ID fixed in the two-day camp
नगर परिषद कार्यालय में प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियां ठीक करने के लिए आवेदन लेते कर्मचारी।
चरखी दादरी। प्रॉपर्टी आईडी की खामियाें को दुरुस्त करने के लिए नगर परिषद कार्यालय में रविवार को दूसरे दिन भी कैंप लगाया गया। खास बात ये रही कि रविवार को एक भी ऑनलाइन आवेदन नहीं आया। ईओ राजेश वर्मा ने बताया कि रविवार को कुल 148 ऑनलाइन आवेदन आए और शाम तक सभी का निपटान कर दिया गया। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय विशेष शिविर में 224 शहरवासियों ने प्रॉपर्टी आईडी की खामियां ठीक करवाई।
विज्ञापन


दादरी शहर की अगर बात करें तो करीब 30 हजार प्रॉपर्टी आईडी हैं। इसके लिए शहर में ड्रोन सर्वे हुआ था। सर्वे का डाटा करीब आठ माह पहले एनडीसी पोर्टल पर अपडेट किया गया था। ड्रोन सर्वे के दौरान कुछ खामियां रह गईं जिनके चलते लोगों की प्रॉपर्टी आईडी में खामियां हैं। इन त्रुटियां को ठीक कराना लोगों के लिए सिरदर्द बना है। सूत्रों के अनुसार करीब पांच हजार आईडी का डाटा मिसमैच है। प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर मंत्रियों के संज्ञान में यह मामला लाया जा चुका है। अब सरकार की ओर से ही नगर परिषद अधिकारियों को दो दिन तक विशेष शिविर लगाकर प्रॉपर्टी आईडी संबंधी खामियां दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। दो दिवसीय शिविर की शुरुआत शनिवार से हुई।
विज्ञापन

ईओ राजेश वर्मा ने बताया कि कैंप के लिए दो हेल्प डेस्क और 4 काउंटर लगाए गए। करीब 20 कर्मचारियों की कैंप के लिए ड्यूटी लगाई गई। उन्होंने बताया कि शनिवार को 76 आवेदन आए और सभी का निपटान किया गया। उन्होंने बताया कि रविवार को भी सुबह 10 से शाम पांच बजे तक शिविर लगाकर लोगों की प्रॉपर्टी आईडी से संबंधी समस्याओं का निपटान किया गया। उन्होंने बताया कि दूसरे दिन 148 ऑफलाइन आवेदन आए और सभी का निपटान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- प्रॉपर्टी किसी की, मालिक बना दिया कोई

1- शंकर कॉलोनी में मेरी प्रॉपर्टी है। वर्ष 2018 में 84 हजार रुपये विकास शुल्क भर चुका हूं। अब फिर से विकास शुल्क लंबित दिखा दिया। रविवार को आयोजित कैंप में मैंने यह चूक सुधरवाई है।
-पंकज, शंकर कॉलोनी


2- मेरी प्रॉपर्टी आईडी में पिता का नाम गलत था। इस चूक को सुधरवाने के लिए रविवार को नगर परिषद कार्यालय में आवेदन किया था। हाथोंहाथ अधिकारियों ने इसे दुरुस्त कर दिया।
-सतबीर चौहान, पार्षद, वार्ड-14

3- मेरे पास 100 गज का प्लॉट है। प्रॉपर्टी आईडी बनाते समय ये प्लॉट पड़ोसी की आईडी में दर्शाया गया। इस चूक को सुधरवाने के लिए लगातार प्रयासरत था और रविवार को आयोजित कैंप में बात बन गई।
-सतबीर, वार्ड-14

4- 2023 में जमीन खरीदी थी। इस प्रॉपर्टी की जो आईडी बनाई गई है उसमें मालिक जमीन के पुराने मालिक को बनाया गया है। इस त्रुटि को दुरुस्त कराने के लिए कैंप में आवेदन किया और मेरा काम हो गया।

-अशोक, वार्ड-7

दो दिवसीय विशेष शिविर के तहत 224 प्रॉपर्टी आईडी ठीक की गई हैं। पहले दिन 76 और दूसरे दिन 148 आवेदन हमारे पास आए। इन आवेदनों का कुछ देर में ही निपटान कर दिया गया।
-राजेश वर्मा, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed