{"_id":"65a41baef130d303c90855c6","slug":"22-police-teams-raided-45-places-in-6-hours-and-arrested-9-accused-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-12122-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 22 पुलिस टीमों ने 6 घंटों में 45 स्थानों पर दबिश देकर 9 आरोपी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 22 पुलिस टीमों ने 6 घंटों में 45 स्थानों पर दबिश देकर 9 आरोपी दबोचे
Sun, 14 Jan 2024 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 14 Jan 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
चालक का चालान करती पुलिस टीम। स्रोत: पुलिस विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिला पुलिस ने रविवार को ऑपरेशन आक्रमण चलाया। छह घंटे में 22 पुलिस टीमों ने 45 स्थानों पर दबिश देकर नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धारा के तहत केस दर्ज किए गए।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर ऑपरेशन आक्रमण चलाया गया। इसकी कमान डीएसपी मुख्यालय अशोक कुमार, डीएसपी सुभाषचंद्र, बाढड़ा डीएसपी देशराज सिंह ने संभाली। अभियान के दौरान लेन ड्राइविंग के नियम का उल्लंघन करने पर 63 चालान भी किए गए। पुलिस टीमों में 90 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का शामिल किया गया। 45 स्थानों पर इन टीमों ने दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने नौ आरोपियों को काबू किया। छह आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम और तीन के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। जुआ अधिनियम के आरोपियों से 5150 रुपये व आबकारी अधिनियम के आरोपियों से देसी शराब की 40 बोतलें बरामद हुईं। एक अन्य मामले में एक आरोपी से पिस्तौल बरामद की गई।
अपराधियों के लिए जिले में नहीं कोई स्थान : एसपी
एसपी नितिका गहलोत ने कहा कि जिले में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। अपराधी अपराध या फिर जिला छोड़ दें। पुलिस युवाओं को नशीले पदार्थों से बचाने के लिए मादक पदार्थ तस्करों व इस अवैध धंधे में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान में और तेजी लाएगी। अवैध हथियार, शराब की अवैध बिक्री समेत अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर खुफिया नेटवर्क नजर रख रहा है।