फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   2,130 students took the road safety exam

Charkhi Dadri News: तीन खंडों में तीन केंद्रों पर 2,130 विद्यार्थियों ने दी सड़क सुरक्षा परीक्षा

Fri, 06 Dec 2024 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 06 Dec 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
2,130 students took the road safety exam
चरखी दादरी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल परीक्षा का निरीक्षण करतीं डीईओ कृष्णा फोगाट। 
चरखी दादरी। पुलिस व शिक्षा विभाग की ओर से वीरवार सुबह खंडस्तरीय सड़क सुरक्षा परीक्षा आयोजित की गई। इसमें जिले के राजकीय व निजी स्कूलों के 2,130 विद्यार्थियों ने भाग लिया। तीन केंद्रों पर शांतिपूर्वक ढंग से परीक्षा संपन्न हुई और दोनों विभागों के अधिकारियों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

बता दें कि परीक्षा के लिए सभी खंडों में एक-एक केंद्र बनाया गया और इसके लिए तीनों स्थानों के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल चयनित किए गए। दादरी व बौंद खंड में डीएसपी सुभाषचंद्र ने परीक्षा का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों से सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे पूछताछ की। इसके बाद डीईओ कृष्णा फोगाट ने दादरी खंड के केंद्र पर परीक्षा का दौरा किया। इसमें उन्होंने विद्यार्थियों के पेपर भी जांच किए और नियमों के प्रति उनकी जागरूकता जांची।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने बताया कि सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए प्रारंभ से ही बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस विभाग की ओर से हर साल सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई जाती है। यह प्रतियोगिता विद्यालय स्तर, खंड स्तर, जिला स्तर, रेंज स्तर व राज्य स्तर पर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय स्तर की परीक्षा 12 नवंबर को आयोजित की गई और इसमें जिले के करीब 70,492 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इस दौरान शिक्षा विभाग से जिला विज्ञान विशेषज्ञ वीनू शर्मा, प्राचार्य सुरेश यादव, जिला कोऑर्डिनेटर सतीश साहू व अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed