{"_id":"5d72ab4d8ebc3e017f1e554c","slug":"2100-cctb-will-setup-in-charkh-dadari-district-charkhidadri-news-rtk5164096120","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के सात थानों के अधीनस्थ क्षेत्रों में लगेंगे 2100 सीसीटीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के सात थानों के अधीनस्थ क्षेत्रों में लगेंगे 2100 सीसीटीवी
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे। (फाइल फोटो)
- फोटो : CharkhiDadri
प्रदेश सरकार के निर्देशों पर पुलिस विभाग ने जिले में सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्लान तैयार कर हेड ऑफिस भेज दिया है। इसके मुताबिक जिले में करीब 2100 कैमरे लगाए जाएंगे। हर पुलिस थाने के अधीन आने वाले क्षेत्र में 300 सीसीटीवी लगाने की योजना है। पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा की माने तो ये कैमरे हाई रेजुलेशन के लगाए जाएंगे और रात के समय भी ये बेहतर आउटपुट देंगे। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार ही थाना वाइज लोकेशन का चयन किया गया है। जल्द ही कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
इस समय शहर में चार जगहों पर ही सीसीटवी कैमरे लगे हुए हैं। रख-रखाव के अभाव में दो जगहों पर कैमरे बंद भी पड़े हैं। वहीं, इनकी गुणवत्ता भी इतनी बेहतर नहीं है। आलम यह है कि सीसीटीवी में कैद होने के बाद आरोपी की पहचान नहीं हो पाती। वहीं, जिले के चारों तरफ अभी कोई टोल नाका भी नहीं है, जिसके चलते अपराधी वारदात के बाद बड़ी आसानी से जिला छोड़कर चले जाते हैं। इससे पुलिस को पता तक नहीं लग पाता कि अपराधी किसी तरफ फरार हुए हैं। शहर के अलावा पूरे जिले में सीसीटीवी की कमी खल रही है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के हर थाना क्षेत्र में करीब तीन सौ कैमरे लगाने की योजना है। इस लिहाज से जिले के सात थानों से जुड़े क्षेत्रों में इक्कीस सौ कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नाइट विजन और हाई रेजुलेशन के कैमरे लगाए जाएंगे और थाने में ही इनका कंट्रोल रूम में तैयार किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नई प्लान के मुताबिक इन कैमरों को जीपीएस से जोड़ा जाएगा और उससे समीपवर्ती कैमरों की लोकेशन का भी पता चल सकेगा।
विज्ञापन
शहर में 16 जगहों पर लगेंगे कैमरे
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नगर परिषद के सहयोग से सीसीटीवी लगाने के लिए शहर में 16 जगहों का चयन किया गया है। कैमरे बाहरी क्षेत्रों सहित बाजार में लगाए जाएंगे। इनसे बाजार से गुजरने वाले संदिग्धों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा सकेगी। एसपी ने बताया कि शहर में एंट्री करने से लेकर बाहर जाने तक की गतिविधियां इन कैमरों में रिकॉर्ड होंगी।
चरखी दादरी के एसपी मोहित हांडा ने बताया कि जल्द ही कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। हर थाना के अधीन आने वाले क्षेत्र में 300 कैमरे लगवाने की योजना है। इनके लिए कंट्रोल रूम में भी बनाया जाएगा।