{"_id":"67a63742e34f82bbc00f1aae","slug":"21-members-will-go-in-state-meeting-of-agrwal-society-in-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-131317-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: प्रदेशस्तरीय बैठक में अग्रवाल समाज के 21 सदस्य होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: प्रदेशस्तरीय बैठक में अग्रवाल समाज के 21 सदस्य होंगे शामिल
Fri, 07 Feb 2025 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 07 Feb 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। अग्रवाल वैश्य समाज की प्रदेशस्तरीय बैठक 23 फरवरी को पानीपत स्थित जीटी रोड गोशाला में आयोजित की जाएगी। इसकी अध्यक्षता अग्रवाल वैश्य समाज जिला अध्यक्ष मोहनलाल गर्ग करेंगे जबकि प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला मुख्य अतिथि रहेंगे। यह जानकारी प्रदेश महासचिव बलराम गुप्ता ने दी।
गुप्ता ने बताया कि बैठक में अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के सभी प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी, लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष महिला व युवा इकाई सहित सभी पदाधिकारी भाग लेंगे। इस दौरान समाज को जागरूक करने व संगठित करने, सभी पार्टियों के राजनीतिक क्षेत्र में अग्रवाल समाज के साथ हुई अनदेखी पर चर्चा की जाएगी। दादरी जिले से बैठक में समाज के 21 लोग शामिल होने के लिए रवाना होंगे। संवाद