{"_id":"64cc04407e472b4806032d87","slug":"21-member-committee-will-run-village-to-village-public-awareness-campaign-on-four-point-demands-of-farmers-charkhidadri-news-c-126-1-sroh1010-4053-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: किसानों की चार सूत्री मांगों को लेकर 21 सदस्यीय कमेटी चलाएगी गांव-गांव जन जागरण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: किसानों की चार सूत्री मांगों को लेकर 21 सदस्यीय कमेटी चलाएगी गांव-गांव जन जागरण अभियान
Fri, 04 Aug 2023 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 04 Aug 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
नगराधीश रेणुका नांदल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते कमेटी सदस्य।
चरखी दादरी। चार सूत्री मांगों को लेकर उपमंडल अधिकारी कार्यालय के सामने चल रहे धरने के 60वें दिन 21 सदस्यीय कमेटी ने गांव-गांव जन जागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया। साथ ही सरकार विरोधी नारेबाजी कर नगराधीश रेगुका नांदल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। बैठक की अध्यक्षता सांगवान खाप 40 के कार्यकारी प्रधान मास्टर ताराचंद एवं सांगवान खाप धानक समाज प्रधान रामकुमार सोलंकी ने संयुक्त रूप से की।
खाप 40 प्रधान मास्टर ताराचंद ने कहा कि क्षेत्रीय किसानों की 4 सूत्री मांगों को पूरा करवाने के लिए जिलेभर के किसान एकत्रित हुए। बारिश के कारण जलभराव से अनेक गांवों में फसलें शत प्रतिशत बर्बाद हो गई हैं। रिहायशी मकानों व दुकानों में आए दिन नुकसान हो रहा है। सरकार से मांग है कि तुरंत प्रभाव से चरखी दादरी जिले को बाढ़ ग्रस्त जिलों में शामिल करे। साथ ही खराब हुई फसलों की स्पेशल गिरदावरी करवाकर किसानों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए। साथ ही जलभराव की समस्या व सफाई के समाधान के लिए प्रदर्शन करने वाले किसान एवं व्यापारी प प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मुकदमाें को तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए।
प्रदेश महासचिव रणबीर फौजी घिकाड़ा ने कहा कि रबी सीजन के दौरान सर्दी के प्रकोप एवं ओलावृष्टि से किसानों की फसलें बिल्कुल चौपट हो गई थी। लेकिन सरकार ने फसल खराबे का मुआवजा ऑनलाइन पोर्टल से डालकर भूमि मालिक 80 प्रतिशत किसानों को फसल मुआवजा से वंचित रख दिया। इसलिए किसान लगातार 60 दिन से उपमंडल अधिकारी कार्यालय के सामने धरने पर बैठे हैं। जब तक एपीआर गिरदावरी रिपोर्ट के आधार पर मुआवजा नहीं दिया जाएगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
जगबीर घसौला ने बताया की 4 सूत्री मांगों को लेकर विचार-विमर्श करने के पश्चात जलभराव से खराब हुई खराब हुई खरीफ सीजन की फसलों की स्पेशल गिरदावरी करवाने के लिए कमेटी सदस्यों ने लघु सचिवालय में पहुंचकर नगराधीश रेणुका नांदल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर राजेश बलकरा, यादवेंद्र डूडी, धर्मचंद तिवाला, रविंद्र कुमार, शिवकुमार बलकरा, रामवतार मकड़ानी, धर्मवीर सरपंच दातौली, मास्टर राज सिंह बिगोवा, प्रदीप कुमार इमलोटा, जयसिंह आदमपुर, ओमपाल कलाली सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।