{"_id":"619fd84ca640ae79416a9d79","slug":"21-dengue-patients-were-found-in-two-days-health-department-started-water-withdrawal-from-tanker-charkhidadri-news-hsr6178117109","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में डेंगू के 21 मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग ने टैंकर से शुरू की पानी की निकासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में डेंगू के 21 मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग ने टैंकर से शुरू की पानी की निकासी
विज्ञापन
टैंकर के जरिये प्राचीन शिव मंदिर से पानी की निकासी करती टीम।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार और वीरवार को डेंगू के 21 नए मरीज मिले हैं और इसके बाद पीड़ितों की संख्या 532 हो गई है। डेंगू के लगातार सामने आ रहे मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने खाली जगहों पर भरे पानी की निकासी अब टैंकरों से शुरू करवा दी है, जबकि इससे पहले विभाग मोटर व इंजन के जरिये पानी की निकासी करवा रहा है।
डेंगू नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. गौरव भारद्वाज ने बताया कि संबंधित विभागों को अवगत करवाने के बाद भी कोई कदम न उठाने पर अब स्वास्थ्य विभाग ने अपने स्तर पर टैंकों के जरिये पानी निकासी करवाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को जिले में डेंगू के 16 नए मामले सामने आए थे, जबकि पांच लोगों के डेंगू पीड़ित होने की पुष्टि वीरवार को हुई है। उन्होंने बताया कि अब जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 532 पहुंच गई है। विभाग जांच के लिए 1352 सैंपल ले चुका है। उन्होंने बताया कि जिले में 70 मरीज अभी सक्रिय हैं 22 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार और वीरवार को जिले में डेंगू जांच के लिए 44 सैंपल लिए गए हैं। बुधवार को विभाग ने 35, जबकि वीरवार को 9 सैंपल लिए हैं।
तीन मरीजों की मौत की दो दिन में पूरी होगी हिस्ट्री जांच
डेंगू नोडल अधिकारी ने बताया कि सरदार झाडू सिंह चौक रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पिछले करीब तीन माह से भरे पानी की निकासी के लिए स्वास्थ्य विभाग ने टैंकर लगा दिया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही मंदिर परिसर से पानी की निकासी कर दी जाएगी और इसके बाद अन्य स्थान का चयन कर पानी निकासी के लिए टैंकर वहां लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक डेंगू से दो मौतें हुई हैं जबकि तीन मौतों की हिस्ट्री जांच अभी की जा रही है। यह जांच दो दिन में पूरी होगी और उसके बाद ही पता चलेगा कि उक्त तीनों लोगों की मौत डेंगू से हुई या फिर इसका कोई और कारण है।
विज्ञापन
पिछले साल की तुलना में 25 नवंबर तक तीन गुना सैंपल लिए ज्यादा
2020 के मुकाबले इस साल स्वास्थ्य विभाग ने करीब तीन गुना सैंपल ज्यादा लिए हैं। डेेंगू नोडल अधिकारी ने बताया कि पिछले साल 25 नवंबर तक 358 सैंपल लिए गए थे, जबकि इस साल विभाग 1352 सैंपल ले चुका है। उन्होंने बताया कि पिछले साल 25 नवंबर तक जिले में डेंगू के 138 केस सामने आए थे, जबकि इस बार 532 केस मिल चुके हैं।
वर्जन::
डेंगू का प्रकोप अभी बना हुआ है और एक सप्ताह बाद कम होने लगेगा। शहर में भरे पानी की निकासी के लिए हमने टैंकर भी लगवा दिए हैं। डेंगू जांच के लिए सैंपलिंग जारी रहेगी। अब तक जिले में 532 लोग डेंगू पॉजिटिव मिले हैं जबकि दो की मौत हुई है।
डॉ. गौरव भारद्वाज, डिप्टी सीएमओ एवं डेंगू नोडल अधिकारी