{"_id":"66f870d3a078a25935038572","slug":"200-crore-project-will-start-after-election-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-124064-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: चुनाव के बाद शुरू होगा 200 करोड़ के बजट से ओवरब्रिज व 20 सड़कों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: चुनाव के बाद शुरू होगा 200 करोड़ के बजट से ओवरब्रिज व 20 सड़कों का निर्माण
Sun, 29 Sep 2024 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 29 Sep 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
शहर के रोहतक रोड स्थित फाटक, जहां बनाया जाएगा आरओबी। संवाद
शहर में रेलवे ओवरब्रिज समेत जिले के दो एमडीआर का होना है निर्माण, प्रतिदिन 50 हजार से अधिक लोगों को मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। आचार संहिता हटने के बाद ही लोक निर्माण विभाग जिले में विकास कार्य शुरू करवाएगा। इन परियोजनाओं पर करीब 200 करोड़ रुपये लागत आएगी जबकि सीधे तौर पर प्रतिदिन 50 हजार से अधिक लोगों को राहत मिलेगी। कुछ परियोजनाओं की टेंडर प्रक्रिया सिरे चढ़ चुकी है जबकि कुछ की बाकी है। वहीं, अधिकारियों का दावा है कि विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
बता दें कि 200 करोड़ की परियोजनाओं में शहर के रोहतक रोड फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) समेत दादरी-रोहतक और दादरी-कनीना मुख्य जिला मार्ग (एमडीआर) निर्माण समेत 20 संपर्क मार्गाें का निर्माण कार्य शामिल है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से रोजाना पचास हजार से अधिक वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
दरअसल, शहर और जिले की बड़ी परियोजनाओं का मसौदा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी पहले ही तैयार कर चुके हैं। इसके बाद संपर्क मार्गाें समेत एक एमडीआर के पुनर्निर्माण की निविदा प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई थी, लेकिन, कार्यादेश जारी नहीं हो पाए थे। इस कारण एजेंसी इन परियोजनाओं पर काम शुरू नहीं कर पाई। अब आचार संहिता हटने के बाद ही परियोजनाओं पर काम शुरू हो पाएंगे।
विज्ञापन
किस परियोजना पर आएगी कितनी लागत
परियोजना : 1- रोहतक मार्ग के फाटक पर 77.82 करोड़ रुपये से बनेगा आरओबी
रोहतक मार्ग के फाटक पर स्वीकृत रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) बनाने का काम चुनाव आचार संहिता (एमसीसी) हटने के बाद अब शुरू हो सकेगा। करीब डेढ़ दशक पुरानी यह मांग पूरी करने पर लोनिवि करीब 77.82 कराेड़ रुपये खर्च करेगा। करीब 1,200 मीटर लंबा यह आरओबी फोरलेन बनना है। इसके बाद वाहन चालकों को 24 घंटे में 40 बार फाटक बंद होने पर रेलगाड़ी के इंतजार में खड़ा नहीं रहना पड़ेगा।
परियोजना: 2- जिले के 20 संपर्क मार्गाें की सुधरेगी दशा
जिले के संपर्क मार्गाें की दशा सुधारने की योजना भी अब तक परवान नहीं चढ़ी है। हालांकि, कुछ संपर्क मार्गाें का काम शुरू हो गया जबकि 20 संपर्क मार्गाें की दशा अभी सुधारी जानी है। इस परियोजना पर करीब तीस करोड़ रुपये लागत आएगी। अधिकारियों का दावा है कि चुनाव खत्म होते ही प्राथमिकता से संपर्क मार्गाें का निर्माण करवाया जाएगा। इससे करीब 40 से अधिक गांवों के लोगों को फायदा होगा।
परियोजना:3- 50 करोड़ से बनेगा दादरी-चिड़िया मेजर डिस्टि्रक्ट रोड
लोनिवि की ओर से दादरी-कनीना मुख्यमार्ग का पुनर्निर्माण करवाया जाएगा। इस कार्य पर करीब 50 करोड़ रुपये लागत आएगी। इसकी निविदा प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है जबकि कार्यादेश जारी न होने से एजेंसी काम शुरू नहीं कर पाई थी। अब विभागीय अधिकारी चुनाव के बाद पुनर्निर्माण के कार्यादेश जारी करेंगे। यह एमडीआर रामनगर तक फोरलेन बनना है। करीब 10 हजार वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
परियोजना:4- रोहतक रोड पुनर्निर्माण का दोबारा बनेगा एस्टीमेट
लोनिवि की ओर से रोहतक रोड का भी पुनर्निर्माण करवाया जाना है। हालांकि, अब इसका दोबारा एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। पहले इस पर करीब 70 करोड़ रुपये का बजट खर्च होना था और मार्ग फोरलेन बनना था। वहीं, पौधरोपण के लिए जगह का पेच फंसने के कारण अब इस मार्ग पहले की तर्ज पर ही दोबारा बनाया जाएगा। इससे पहले प्रस्ताव मुख्यालय भेजा जाएगा और स्वीकृति मिलने के बाद ही निविदा प्रक्रिया पूरी होगी।
वर्सन:
आचार संहिता हटने के बाद विकास कार्य रफ्तार पकड़ेंगे। हमारा प्रयास है कि शहर के रोहतक रोड फाटक पर आरओबी निर्माण समेत दादरी-रोहतक और दादरी-कनीना एमडीआर का निर्माण कार्य जल्द से जल्द करवाया जाए।
-अश्विनी भारद्वाज, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग, चरखी दादरी।
फोटो-02
जिले का रोहतक रोड, जिसका होना है पुनर्निर्माण। संवाद
फोटो- 03