फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   200 beds will be made in civil hospital

Charkhi Dadri News: अस्पताल में बेड संख्या 200 करने के लिए बनेगा नया भवन

Wed, 13 Nov 2024 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 13 Nov 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
200 beds will be made in civil hospital
अमर उजाला एक्सकलूसिव:
विज्ञापन

प्रस्तावित लीड:

- पुराने भवन व साथ लगते क्वार्टर को जर्जर घोषित करवाकर तोड़ने की योजना, निरीक्षण के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने लोक निर्माण विभाग को लिखा पत्र
- दादरी सिविल अस्पताल को 100 से 200 बेड का करने और 187 पद बढ़ाने की स्वीकृति दे चुकी है सरकार

संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। सिविल अस्पताल को 100 से 200 बेड में अपग्रेड करने की अनुमति मुख्यालय से मिल चुकी है। अब अधिकारी उस स्तर का भवन बनवाने की तैयारी कर रहे हैं। पुरानी ओपीडी विंग और स्टाफ के जर्जर क्वार्टरों को तोड़कर नया भवन बनाने की योजना है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग से पत्राचार किया गया है।
जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोक निर्माण विभाग एक्सईएन को भेजे गए पत्र में अस्पताल के पुराने भवन का जायजा लेकर इसे जर्जर घोषित करने की सिफारिश की गई है। हालांकि, इस भवन में ओपीडी देखी जा रही है। नया भवन बनाने के लिए पुराने भवन की जगह ही अधिकारियों को सबसे उपयुक्त लगी है। जिस भवन को तोड़ा जाना है, वह काफी पुराना है।
विज्ञापन

दादरी में फिलहाल 100 बेड का सिविल अस्पताल है। करीब तीन माह पहले ही सरकार ने इसे अपग्रेड कर 200 बेड का बनाने की स्वीकृति दे दी है। पहले आचार संहिता के चलते अधिकारी इस दिशा में काम नहीं कर पाए। अब जिला स्वास्थ्य विभाग ने 200 बेड के मुताबिक आधारभूत ढांचा तैयार कराने की कवायद शुरू कर दी है। इसी कड़ी में लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखा गया है। पुराने भवन को जर्जर घोषित करने से पहले संयुक्त टीम यहां का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पुराने भवन में चल रहीं ये ओपीडी
पुराने भवन में ओपीडी पर्ची काउंटर व दवा काउंटर चल रहे हैं। इनके अलावा ऑर्थो, गायनी, नेत्र जांच, ब्लड यूनिट, टीकाकरण, लैब, दवा स्टॉक भवन, वैक्सीन स्टोर कक्ष आदि सुविधाएं पुराने भवन में ही चल रही हैं। इसके साथ लगते स्टाफ के क्वार्टरों को भी तोड़ने की योजना है। हालांकि, इसके बाद यहां चिकित्सकों और स्टाफ के नए क्वार्टर भी बनाने की योजना है।

- जगह की कमी के चलते कई सुविधाएं नहीं हो पा रहीं शुरू
मौजूदा 100 बेड के अस्पताल भवन में जगह का अभाव है। इससे जिलास्तर की कई स्वास्थ्य सेवाएं शुरू नहीं हो पा रही हैं। 200 बेड का अस्पताल बनने पर सुविधाओं का दायरा और बढ़ेगा। इसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग सबसे पहले भवन निर्माण की योजना पर काम कर रहा है। ताकि, जगह के अभाव में मरीज सुविधाओं से वंचित न रहें। जल्द ही यहां सिटी स्कैन व एमआरआई समेत आईसीयू सुविधा शुरू होनी हैं।
- वर्ष 2017 में 50 से 100 बेड का बनाया था अस्पताल
जिला बनने से पहले दादरी में 50 बेड का उपमंडल स्तर का अस्पताल था। वर्ष 2017 में दादरी के जिला बनने के बाद नागरिक अस्पताल को अपग्रेड कर यहां 100 बेड की व्यवस्था की गई थी। उस दौरान भी यहां करीब 100 पद सृजित हुए थे। अब सात साल बाद सरकार के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग ने फिर से नागरिक अस्पताल को अपग्रेड किया है। इसके अनुसार अब यहां 100 बेड और बढ़ाए जाएंगे। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी।


- 200 बेड के लिए ये नए पद हुए सृजित

पद- संख्या

पीएमओ-1

एसएमओ-2

एमओ- 13

डेंटल सर्जन-1

असिस्टेंट मेटर्न- 1

नर्सिंग सिस्टर-5

स्टाफ नर्स- 52

फार्मासिस्ट-2

एलटी-2

डेंटल असिस्टेंट- 1

रेडियोग्राफर-1

ओटी असिस्टेंट-5

प्लास्टर टेक्निशियन-1

डाइटिशियन-1

स्वीपर-40

वार्ड सर्वेंट-40

सिक्योरिटी गार्ड-15

धोबी-3
माली- 2

वर्सन
:अस्पताल के पुराने भवन की जगह 200 बेड का नया भवन बनाने की योजना है। हमने लोक निर्माण विभाग को साइट के निरीक्षण के लिए पत्र लिख दिया है। जल्द ही संयुक्त टीम निरीक्षण कर भवन की मौजूदा स्थिति का जायजा लेगी।
-डॉ. संजय गुप्ता, डिप्टी सीएमओ

फोटो 01
चरखी दादरी सिविल अस्पताल का पुराना भवन। संवाद
फोटो 02
अस्पताल भवन के साथ लगते स्टाफ के क्वार्टर, इन्हें भी तोड़ने की योजना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed