{"_id":"61d5d38e8abd4a67803b95b0","slug":"200-beds-increased-at-11-health-centers-covid-hospital-reserve-for-omicron-patients-charkhidadri-news-hsr6213217196","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 स्वास्थ्य केंद्रों पर बढ़ाए 200 बेड, ओमिक्रॉन के मरीजों के लिए कोविड अस्पताल रिजर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 स्वास्थ्य केंद्रों पर बढ़ाए 200 बेड, ओमिक्रॉन के मरीजों के लिए कोविड अस्पताल रिजर्व
विज्ञापन
मातृ-शिशु अस्पताल में भेजे गए बेड।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जिले में कोरोना के फिर से दस्तक देने और आठ दिन में नौ केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग ने आशंकित लहर को देखते हुए स्वास्थ्य केंद्रों पर संसाधनों का दायरा बढ़ाना शुरू कर दिया है। हाल ही में सिविल अस्पताल और मातृ-शिशु अस्पताल समेत 11 स्वास्थ्य केंद्रों पर बेड संख्या बढ़ाई गई है। इन केंद्रों पर 6 से लेकर 100 बेड की व्यवस्था की गई है। दूसरी ओर ओमिक्रॉन का फिलहाल जिले में कोई केस नहीं है और स्वास्थ्य विभाग का तर्क है कि अगर कोई केस आता है तो उसे अन्य संक्रमितों से अलग रखा जाएगा। इसके लिए विभाग ने कोविड-19 अस्पताल भवन का फिलहाल चयन किया है।
जिले में फिलहाल नौ कोरोना पॉजिटिव केस हैं। दूसरी ओर बढ़ रहे मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सिविल अस्पताल और एमसीएच समेत सीएचसी और पीएचसी की सेवाओं के तंत्र को मजबूत करने में जुटा है। तीसरी लहर को देखते हुए मेडिकल अधिकारियों को वेंटिलेटर और मशीनें इस्तेमाल करने के लिए ट्रेनिंग दी गई है। कोरोना की दूसरी लहर में जिले के अंदर संसाधनों की कमी खली थी और इसे देखते हुए संभावित तीसरी लहर से पहले विभाग ने काफी संसाधन जुटा लिए हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इन संसाधनों को इंस्टॉल किया जा रहा है।
रोजाना 900 से अधिक सैंपल जांचे जा रहे
स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य केंद्रों पर अब ऑक्सीजन सिलिंडर समेत, बेड, वेंटिलेटर, नेबुलाइजर, कंसंट्रेटर, प्लस ऑक्सीमीटर, फिंगर ऑक्सीमीटर, हाई फ्लो नैजोल कैनेला जैसे आवश्यक संसाधन भेज दिए हैं। हालांकि अभी डिमांड के अनुरूप इन संसाधनों की संख्या और बढ़नी है। कोविड जांच के लिए जिले में अभी भी प्रतिदिन 900 से अधिक लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य भी निरंतर जारी है। हालांकि बाजार समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोग लापरवाही भी बरत रहे हैं और जिले में पिछले आठ दिनों से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
किस स्वास्थ्य केंद्र पर की कितने बेड की व्यवस्था
स्वास्थ्य केंद बेड संख्या
सिविल अस्पताल 100
एमएलआर 70
एमसीएच 80
इमलोटा पीएचसी 50
सांवड़ पीएचसी 25
बाढड़ा पीएचसी 41
गोपी सीएचसी 20
हड़ौदी पीएचसी 16
छपार पीएचसी 6
कादमा पीएचसी 6
स्वास्थ्य विभाग के पास ये हैं संसाधन
संसाधन संख्या
बेड 945
वेंटिलेटर 31
कंसंट्रेटर 299
डिजिटल थर्मामीटर 1552
थर्मल स्कैनर 769
स्टीमर 1570
ऑक्सीजन सिलिंडर 849
नेबुलाइजर 450
कोरोना से निपटने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर बेड की संख्या बढ़ा दी है। अन्य जरूरी संसाधन भी भेजे जा रहे हैं। कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं और लोगों से अपील है कि सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करें। विशेषज्ञों की तैनाती की डिमांड हम भेज चुके हैं और जल्द तैनाती होने की उम्मीद है। - डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ