Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   200 acres of land in Berla, near Nihalgarh station, the Panchayat has raised its voice

Charkhi Dadri News: रेलवे लाइन के लिए 200 एकड़ जमीन बेरला की, फिर स्टेशन निहालगढ़ में क्यों? आठ गांवों की पंचायत ने उठाई आवाज

Sun, 15 Nov 2026 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 15 Nov 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
200 acres of land in Berla, near Nihalgarh station, the Panchayat has raised its voice
गांव बेरला में अयोजित आठ गांव की पंचायत में मौजूद ग्रामीण
चरखी दादरी। फर्रुखनगर से लोहारू तक बिछाई जाने वाली प्रस्तावित रेलवे लाइन के लिए अब स्टेशन के स्थान पर ग्रामीणों ने सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं। रेलवे स्टेशन गांव निहालगढ़ में बनाए जाने की चर्चा के बीच आसपास के ग्रामीणों ने बेरला में स्टेशन बनाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

इसी मांग के लिए रविवार को गांव बेरला स्थित बाबा सेढूपुरी धाम पर आठ गांवों की पंचायत हुई। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली पंचायत में ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि जब रेलवे परियोजना के लिए सबसे ज्यादा जमीन बेरला गांव की इस्तेमाल हो रही है तो स्टेशन भी बेरला में ही बनाया जाना चाहिए। ग्रामीणों ने इस मांग के लिए अब सांसद के माध्यम से रेल मंत्री तक आवाज पहुंचाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इन गांव की पहुंची पंचायत पंचायत में बेरला के अलावा कान्हड़ा, नीमड़, बड़ेसरा, चांदवास, मांढी हरिया, मांढी केहर और मांढी पिरानू सहित आसपास के गांवों के प्रतिनिधि पहुंचे। पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि प्रस्तावित रेलवे स्टेशन निहालगढ़ में बनाने के बजाय बेरला में बनाया जाना क्षेत्र के हित में रहेगा। बेरला आसपास के करीब 12 गांवों के लिए लंबे समय से प्रमुख केंद्र रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में स्टेशन का स्थान तय करते समय पूरे क्षेत्र की आबादी, गांवों के आपसी जुड़ाव और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखना जरूरी है।
स्टेशन का लाभ भी मिले
पंचायत में सबसे प्रमुख मुद्दा रेलवे लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण का रहा। ग्रामीणों ने बताया कि फर्रुखनगर से लोहारू तक रेलवे लाइन बिछाने की परियोजना में अकेले बेरला गांव की करीब 200 एकड़ जमीन इस्तेमाल होने जा रही है। उनका कहना था कि पूरी रेलवे लाइन के लिए किसी अन्य गांव की इतनी अधिक जमीन नहीं लग रही है।
ऐसे में बेरला के ग्रामीणों का कहना है कि परियोजना के लिए सबसे अधिक जमीन देने वाले गांव को ही रेलवे स्टेशन की सुविधा से वंचित रखना गलत है।
ये रखी दलीलें वक्ताओं ने कहा कि बेरला का आसपास के करीब 12 गांवों से पुराना जुड़ाव है। यह क्षेत्र का बड़ा गांव होने के साथ आसपास की आबादी के लिए भी महत्वपूर्ण केंद्र है। यदि स्टेशन बेरला में बनाया जाता है तो कान्हड़ा, नीमड़, बड़ेसरा, चांदवास और मांढी क्षेत्र सहित आसपास के गांवों के लोगों को इसका सीधा लाभ मिल सकेगा। वहीं निहालगढ़ में स्टेशन बनने से क्षेत्र के सभी गांवों को समान सुविधा मिलने के पहलू पर भी विचार किए जाने की जरूरत है।
अब सांसद के दरबार में पहुंचेगी मांग
पंचायत में ग्रामीणों ने तय किया कि इस मुद्दे को केवल गांवों तक सीमित नहीं रखा जाएगा बल्कि जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सरकार तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए 17 नवंबर को विभिन्न गांवों की पंचायतें कादमा में सांसद से मुलाकात करेंगी। सांसद के सामने बेरला में रेलवे स्टेशन बनाने की मांग रखी जाएगी और उनके माध्यम से रेल मंत्री तक ग्रामीणों की बात पहुंचाई जाएगी।
पंचायत में शामिल लोगों ने कहा कि रेलवे लाइन क्षेत्र के विकास की बड़ी परियोजना है, इसलिए स्टेशन का स्थान तय करते समय किसी एक गांव के बजाय पूरे क्षेत्र के हितों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

कई गांवों के प्रतिनिधियों ने रखे तर्क और सुझाव पंचायत में सरपंच लीला, सरपंच जितेंद्र और राजेंद्र सरपंच सहित अन्य प्रतिनिधियों ने बेरला में स्टेशन बनाने के पक्ष में अपने तर्क रखे। वहीं बेरला गांव की ओर से सरपंच जोगेंद्र, सरपंच कृष्ण, दयानंद, धर्मपाल, दुलीचंद, जगबीर, संदीप श्योराण और रवि श्योराण ने भी अपने सुझाव पंचायत के समक्ष रखे। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि उनकी मांग का उद्देश्य किसी गांव का विरोध करना नहीं बल्कि रेलवे परियोजना का लाभ अधिक से अधिक गांवों तक पहुंचाना है।

☰
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed