Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   20% surge in the number of respiratory patients in hospitals as pollution levels rise

Charkhi Dadri News: प्रदूषण बढ़ते ही अस्पताल में सांस के मरीजों की संख्या में 20 प्रतिशत उछाल

Wed, 11 Nov 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 11 Nov 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
20% surge in the number of respiratory patients in hospitals as pollution levels rise
नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के लिए कागजी कार्रवाई करते हुए जांच अधिकारी कैप्तान सिंह। - फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले में बढ़ते वायु प्रदूषण का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर दिखाई देने लगा है। प्रदूषित हवा के कारण नागरिक अस्पताल में दमा और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या में करीब 20 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है। पहले जहां प्रतिदिन लगभग 100 पुराने मरीज उपचार और नियमित जांच के लिए अस्पताल पहुंचते थे, वहीं अब इनके अलावा करीब 20 नए मरीज भी सांस लेने में परेशानी, खांसी और दम घुटने जैसी शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। चिकित्सकों के अनुसार वायु प्रदूषण में मौजूद धूल के महीन कण और जहरीले तत्व सांस के जरिये फेफड़ों तक पहुंचकर परेशानी बढ़ा सकते हैं। इसका सबसे अधिक असर पहले से दमा, अस्थमा और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों पर पड़ता है। प्रदूषित वातावरण में रहने से ऐसे मरीजों को सांस लेने में तकलीफ, सीने में जकड़न, खांसी और घरघराहट की समस्या हो सकती है। वहीं स्वस्थ लोगों को भी लंबे समय तक प्रदूषित हवा में रहने से सांस संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

सुबह-शाम घर से बाहर निकलने से करें परहेज
नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार का कहना है कि मरीज को सुबह और शाम के समय प्रदूषण का असर अधिक महसूस हो सकता है। ऐसे में मरीज अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें। यदि किसी जरूरी काम से बाहर जाना पड़े तो अच्छी गुणवत्ता वाला और सही तरीके से फिट होने वाला मास्क जरूर पहनें। इसके अलावा धूल-मिट्टी और धुएं के सीधे संपर्क में आने से बचें।
विज्ञापन

दवा में लापरवाही पड़ सकती है भारी
चिकित्सकों ने मरीजों को नियमित रूप से निर्धारित दवाएं लेने और बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा बंद नहीं करने की हिदायत दी है। सांस लेने में अधिक परेशानी, सीने में जकड़न या लगातार खांसी होने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए। दमा के मरीज अपने पास निर्धारित इनहेलर भी रखें। चिकित्सकों का कहना है कि प्रदूषण के दौरान थोड़ी सी लापरवाही भी पहले से बीमार मरीजों की परेशानी बढ़ा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों और बुजुर्गों को भी सतर्क रहने की जरूरत
प्रदूषित हवा का असर बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ज्यादा पड़ सकता है। ऐसे में उन्हें अधिक प्रदूषण वाले वातावरण में जाने से बचाना जरूरी है। सुबह की सैर और खुले स्थानों पर व्यायाम करने के बजाय प्रदूषण का स्तर कम होने पर ही शारीरिक गतिविधियां करनी चाहिए। घरों में धूल जमा न होने दें और धूम्रपान से पूरी तरह दूरी बनाए रखें। चिकित्सकों के अनुसार सावधानी, नियमित उपचार और प्रदूषण के संपर्क को कम करके सांस संबंधी समस्याओं के खतरे को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

वर्सन:
पिछले दिनों की तुलना में सांस व दमा के मरीजों की संख्या में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। प्रदूषण का पैमाना बढ़ने से हर रोज 20 नए मरीज उपचार लेने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं।--डॉ. राहुल अरोड़ा, जिला नोडल अधिकारी दमा व टीबी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed