फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   20 new transformers will be installed in 15 days to ensure smooth power supply

Charkhi Dadri News: विद्युत आपूर्ति सुचारु करने के लिए 15 दिन में लगेंगे 20 नए ट्रांसफार्मर

Mon, 23 Mar 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 23 Mar 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
20 new transformers will be installed in 15 days to ensure smooth power supply
चरखी दादरी। शहर के विभिन्न भागों में ओवरलोड ट्रांसफार्मरों का लोड बांटा जाएगा। नगर में अतिरिक्त 20 बिजली ट्रांसफार्मर लगाने के लिए निगम ने काम शुरू कर दिया है। 15 दिन में ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। लोड होने पर ट्रांसफार्मरों में बार-बार फॉल्ट आते हैं जिससे घंटों बिजली आपूर्ति ठप रहती है।
विज्ञापन

शहर में करीब 21 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। शहर में 12 फीडर के जरिए बिजली की आपूर्ति की जाती है। शहर में बिजली आपूर्ति में सुधार करने के लिए निगम कई नीतियों पर एक साथ काम कर रहा है। शहर में हर साल बिजली की खपत बढ़ती जा रही है। इस समय बिजली की खपत प्रतिमाह 80 लाख यूनिट है।
विज्ञापन

गर्मी सीजन में यह आंकड़ा 100 लाख यूनिट तक पहुंच जाता है। गर्मी में पूरे जिले की बिजली की खपत 8.60 करोड़ यूनिट प्रति माह होती है। बिजली निगम आपूर्ति में सुधार की दिशा में लगातार काम कर रहा है। इस समय शहर में 1350 ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। इनके अलावा 860 छोटे लाल रंग के ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। एक छोटे ट्रांसफार्मर से 15 से 20 घरों में आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, निगम ने शहर में बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए केंद्रीय विद्युत संवर्धन योजना पर भी काम शुरू कर रखा है। इस योजना के तहत 80 व 100 एमएम की केबल और नए पोल लगाए जा रहे हैं। इसके बाद लाइनों में खराबी कम आएगी और आपूर्ति सुचारू हो सकेगी।
अब निगम शहर में 20 नए ट्रांसफार्मर और लगाएगा। ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू हो गया है। जहां भी कनेक्शनों की संख्या ज्यादा है और ट्रांसफार्मर की क्षमता कम है वहां एक और ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा जिससे लोड बंट जाएगा। इससे ट्रिपिंग की दिक्कत दूर हो जाएगी। इस समय करीब 50 ट्रांसफार्मर ओवरलोड बने हुए हैं। निगम फीडर के हिसाब से भी लोड का आंकलन करता है। जिस फीडर पर लोड ज्यादा होता है उसे बांट दिया जाता है। ऐसे में शहरवासियों को गर्मी सीजन में निर्बाध बिजली आपूर्ति हो सकेगी।

इस प्रकार आपूर्ति में सुधार के लिए निगम ने शहर में पुराने सब स्टेशन परिसर में ही 33 केवीए क्षमता का एक और सब स्टेशन भी बनाया है जिससे शहर की आपूर्ति गांवों में बने पावर सब स्टेशनों से होनी बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed