फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   20% more corona infected in last 16 days, death toll also doubled

पिछले 16 दिनों में मिले 20 फीसदी अधिक कोरोना संक्रमित, मौत का आंकड़ा भी हुआ दोगुना

Tue, 03 Nov 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
20% more corona infected in last 16 days, death toll also doubled
20% more corona infected in last 16 days, death toll also doubled - फोटो : CharkhiDadri
त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है, वहीं कोरोना भी जिले में तेजी से फैल रहा है। पिछले 16 दिनों में 199 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। चिंताजनक बात यह है कि इस समयावधि में पांच संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। जिले में एक नवंबर तक नौ कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। एक से 15 अक्तूबर के आंकड़ों की तुलना में पिछले 16 दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 62 अधिक है।
विज्ञापन

नवरात्र से ही बाजरों में चहल-पहल है और लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इस दौरान लोग कोरोना से बचाव के लिए जारी हिदायतों को सही से पालन नहीं कर रहे। स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षण में सामने आया है कि होम आइसोलेशन का संक्रमित सही से पालन नहीं कर रहा, इसके चलते परिवार के अन्य सदस्य भी संक्रमित मिल रहे हैं। अब तक 100 से अधिक परिवारों में दो या इससे अधिक सदस्य संक्रमित मिले चुके हैं। जिले में एक नवंबर तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 990 थी। इनमें से नौ संक्रमितों की मौत हुई है, जबकि 746 स्वस्थ हो चुके हैं। रविवार शाम तक 235 संक्रमित उपचाराधीन थे।
विज्ञापन

अब अगर 16 अक्तूबर से एक नवंबर तक के आंकड़ों पर गौर करें तो 199 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, इस समयावधि में 173 संक्रमित ठीक हुए हैं। अब तक जिले में कोरोना टेस्ट के लिए करीब 61 हजार सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से करीब 58 हजार की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक नवंबर तक 8620 लोग होम क्वारंटीन थे। वहीं, एक से 15 अक्तूबर के आंकड़ों की बात करें तो कोरोना संक्रमितों की संख्या 137 थी। इस समयावधि में 157 संक्रमित ठीक हुए। ऐसे में पिछले 16 दिनों में न केवल संक्रमित अधिक मिले हैं, बल्कि रिकवरी रेट भी काफी गिरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस हजार से अधिक लोग आ चुके संक्रमितों के संपर्क में
पूरे प्रदेश की अगर बात करें तो चरखी दादरी में कोरोना संक्रमितों की संख्या सबसे कम है। इसका कारण यहां कम सैंपल लेना भी है। कोरोना संक्रमित लोगों के संपर्क में जिले के 10 हजार 120 लोग आ चुके हैं। इनमें से करीब चार प्रतिशत संक्रमित पाए गए हैं। अक्तबूर में 23405 सैंपल लिए गए हैं। वहीं अप्रैल से 15 अक्तूबर तक जिले में 48356 सैंपल लिए गए थे, जबकि अब सैंपलों की संख्या 61 हजार पहुंच चुकी है।
- ये हैं संक्रमण फैलने का कारण
- मास्क और सामाजिक दूरी का ख्याल नहीं रखा जा रहा।
- होम आइसोलेशन समय का सही से पालन नहीं होना।
- बाजारों में दुकानदार और ग्राहक दोनों लापरवाही बरत रहे हैं।
- हिदायतों की पालना न करने वालों पर अब कार्रवाई नहीं की जा रही।
पहले 218 दिनों में महज चार संक्रमितों ने तोड़ा था दम
जिले की डेथ रेट भी अक्तूबर के अंत में बढ़ी है। पिछले 12 दिनों में पांच संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जबकि लॉकडाउन लगने के बाद से लेकर 15 अक्तूबर तक 218 दिनों में चार संक्रमितों की ही मौत हुई थी। त्योहारी सीजन में जिले की रिकवरी रेट भी कम हुई है।

लोगों से अपील है कि वे स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी का पालन करें। लोग पूरी सतर्कता बरतें, तभी कोरोना से बचाव संभव है। अक्तूबर में हमने सैंपल प्रक्रिया तेज की है और इसके चलते भी कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ी है।
सुदर्शन पंवार, सीएमओ, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed